![]()
हांसी में मंगलवार को दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के कर्मचारियों और एसडीओ प्रमोद कुमार के बीच विवाद हो गया। कर्मचारी मीटिंग में नहीं पहुंचे एसडीओ को कर्मचारियों ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस के पास कल्पना कैफे में घेर लिया। कर्मचारियों ने एसडीओ पर ठेकेदारों और उपभोक्ताओं से डीलिंग करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सूचना मिलने पर डीएसपी विनोद शंकर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। दरअसल, मंगलवार को बिजली निगम के कार्यकारी अभियंता कार्यालय में कर्मचारियों को काम बांटने के लिए एक मीटिंग होनी थी। इसमें एसडीओ प्रमोद कुमार को भी शामिल होना था। सर्व कर्मचारी संघ के सदस्य विकास नेहरा और राज्य कैशियर अनिल कुमार को कर्मचारियों की मांगों पर एसडीओ से बात करनी थी। कर्मचारी रेलवे रोड स्थित कार्यालय में एसडीओ का इंतजार करते रहे, लेकिन वे नहीं आए। कैफे में ठेकेदारों के साथ बैठे थे एसडीओ इसी बीच, कर्मचारियों को पता चला कि एसडीओ प्रमोद कुमार पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस के पास कल्पना कैफे में ठेकेदारों के साथ बैठे हैं। इसके बाद सभी कर्मचारी कैफे पहुंच गए और एसडीओ को घेर लिया। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि एसडीओ विभागीय मीटिंग में शामिल होने के बजाय कैफे में ठेकेदार और उपभोक्ता के साथ किसी मामले पर डीलिंग कर रहे थे। हंगामे की सूचना पर पहुंचे डीएसपी हंगामे की खबर मिलते ही डीएसपी विनोद शंकर मौके पर पहुंचे। कर्मचारियों ने डीएसपी को पूरी बात बताई। कर्मचारियों ने कहा कि अगर विभाग के कार्यकारी अभियंता एसडीओ को अपने साथ ले जाते हैं, तो वे उन्हें जाने देंगे, नहीं तो एसडीओ को वहां से नहीं जाने दिया जाएगा। इस बीच, मंगलवार को बोकरम कॉलोनी के एक व्यक्ति ने बिजली विभाग के कार्यकारी अभियंता को शिकायत दी। उसने एसडीओ पर खंभा हटाने के नाम पर पैसे मांगने का आरोप लगाया। शिकायतकर्ता के मुताबिक, सोमवार को एसडीओ उसके घर आए थे और उसके साथ गाली-गलौज भी की थी। शिकायतकर्ता ने मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
Source link
हांसी में बिजली कर्मचारियों ने SDO को घेरा:मीटिंग छोड़ ठेकेदारों के साथ कैफे में बैठे, खंभा हटाने पर पैसे मांगने का आरोप
