Headlines

सिद्ध बाबा घाटी में भालू का हमला,बुजुर्ग की मौत:4-5 भालू घूमने से इलाके में डर, मनेन्द्रगढ़ में वन विभाग की निगरानी पर उठे सवाल




मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (MCB) जिले में भालुओं का आतंक बढ़ता जा रहा है। सिद्ध बाबा घाटी के पास भालू के हमले में खोंगापानी वार्ड नंबर 7 निवासी हरिवंश गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें महतारी एक्सप्रेस के ड्राइवर ने अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हरिवंश सिद्ध बाबा घाटी के पास से गुजर रहे थे। इसी दौरान अचानक भालू ने उन पर हमला कर दिया। हमले में उन्हें गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद वहां से गुजर रही महतारी एक्सप्रेस के ड्राइवर की नजर घायल बुजुर्ग पर पड़ी। उसने उन्हें तत्काल सिविल अस्पताल मनेन्द्रगढ़ पहुंचाया, लेकिन उन्होंने दम तोड़ दिया। घाटी के आसपास 4-5 भालुओं की मौजूदगी मनेन्द्रगढ़ रेंजर विश्नाथ साहू के मुताबिक सिद्ध बाबा घाटी और आसपास के क्षेत्र में पिछले कई दिनों से 4-5 भालू घूमते दिखाई दे रहे हैं। भालुओं की लगातार मौजूदगी से शहर और आसपास के इलाकों में लोगों में डर का माहौल है। आबादी के पास पहुंच रहे भालू, सुरक्षा पर सवाल स्थानीय लोगों का कहना है कि भालू लगातार आबादी वाले इलाकों के आसपास पहुंच रहे हैं। इसके बावजूद वन विभाग की निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं। घटना के बाद लोगों ने वन विभाग से भालुओं की गतिविधियों पर निगरानी बढ़ाने और आबादी वाले क्षेत्रों में लोगों की सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाने की मांग की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *