Headlines

रामानुजनगर वन परिक्षेत्र में मृत मिला चीतल:संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, वन विभाग ने जांच शुरू की, बढ़ाई निगरानी




सूरजपुर के रामानुजनगर वन परिक्षेत्र में एक चीतल संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिला है। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। घटना के बाद क्षेत्र में वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है। वन विभाग ने नियमानुसार पंचनामा और अन्य आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद चीतल का अंतिम संस्कार कराया। फिलहाल उसकी मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है और विभाग विभिन्न पहलुओं की जांच कर रहा है। पहले भी हुई थी चीतल की मौत स्थानीय स्तर पर चर्चा है कि कुछ दिन पहले इसी क्षेत्र में एक अन्य चीतल की मौत कथित रूप से आवारा कुत्तों के हमले में हुई थी। हालांकि, वन विभाग ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। रिपोर्ट के बाद होगा खुलासा वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही चीतल की मौत के वास्तविक कारण स्पष्ट हो पाएंगे। यदि जांच में किसी प्रकार की लापरवाही या अन्य कारण सामने आते हैं, तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। वन्यजीवों की सुरक्षा पर जोर घटना के बाद रामानुजनगर वन परिक्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी गई है। वन विभाग ने कहा कि वन्यजीवों की सुरक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और क्षेत्र में लगातार निगरानी रखी जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *