Headlines

राष्ट्रगान के अपमान पर मंडी कांग्रेस का प्रदर्शन:विरोध रैली निकाल BJP के खिलाफ नारेबाजी; कहा-राष्ट्रगान सम्मान और गौरव का प्रतीक




मंडी शहर में शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रगान के कथित अपमान के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने शहर में विरोध रैली निकाली और भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता हाथों में तख्तियां लिए प्रदर्शन में शामिल हुए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रगान के सम्मान और उसकी गरिमा बनाए रखने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि राष्ट्रगान पूरे देश के सम्मान और गौरव का प्रतीक है, जिसके सम्मान से कोई समझौता नहीं किया जाना चाहिए। कांग्रेस जिलाध्यक्ष चंपा ठाकुर ने कहा कि भाजपा के कुछ नेताओं द्वारा राष्ट्रगान का कथित अपमान किया गया है, जिसकी कांग्रेस पार्टी कड़ी निंदा करती है। उन्होंने जोर देकर कहा कि जब भी राष्ट्रगान होता है, देश के प्रत्येक नागरिक को सम्मानपूर्वक खड़ा होना चाहिए। चंपा ठाकुर ने स्पष्ट किया कि राष्ट्रगान किसी राजनीतिक दल का नहीं, बल्कि पूरे हिंदुस्तान का है। उन्होंने बताया कि इसी मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने शांतिपूर्ण तरीके से धरना-प्रदर्शन और विरोध रैली का आयोजन किया है। राष्ट्रगान के सम्मान की मांग चंपा ने यह भी कहा कि अगर विधानसभा में राष्ट्रगान का आयोजन होता है, तो सभी जनप्रतिनिधियों को इसकी गरिमा और सम्मान बनाए रखना चाहिए। चंपा ठाकुर ने अपील की कि कांग्रेस का यह प्रदर्शन किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं, बल्कि राष्ट्रगान के सम्मान की मांग को लेकर है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *