![]()
नई दिल्ली स्थित एआईसीसी मुख्यालय, इंदिरा भवन में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी राजस्थान कांग्रेस ओबीसी विभाग के संभाग और जिलाध्यक्षों के साथ विशेष संवाद करेंगे। इस कार्यक्रम में झुंझुनूं कांग्रेस ओबीसी विभाग के जिलाध्यक्ष संतोष सैनी भी शामिल होंगे। संवाद कार्यक्रम में ओबीसी समाज की राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने, संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और सामाजिक न्याय से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी। इसके अलावा आगामी नगर निकाय और पंचायती राज चुनावों की तैयारियों को लेकर भी विचार-विमर्श किया जाएगा। संतोष सैनी राहुल गांधी के सामने झुंझुनूं जिले में ओबीसी समाज की राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने, संगठन को मजबूत करने और स्थानीय स्तर पर कांग्रेस को मजबूत करने से जुड़े मुद्दे रखेंगे। सैनी ने कहा कि राहुल गांधी के साथ होने वाला यह संवाद ओबीसी समाज की आवाज को राष्ट्रीय नेतृत्व तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण अवसर है। इससे संगठन को नई राजनीतिक ऊर्जा मिलेगी और जमीनी स्तर पर काम को मजबूती मिलेगी।
Source link
राहुल गांधी से संवाद करेंगे कांग्रेस ओबीसी विभाग के जिलाध्यक्ष:राजनीतिक भागीदारी, संगठन की मजबूती और चुनावी रणनीति पर होगा मंथन
