Headlines

रिकांगपिओ में BJP ने जिलास्तरीय तिरंगा यात्रा निकाली:युवाओं में देशभक्ति की भावना जगाने का संकल्प; भारत माता की जय के गूंजे नारे




किन्नौर भाजपा ने बुधवार को रिकांगपिओ में जिला स्तरीय ‘तिरंगा यात्रा’ का आयोजन किया। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य देश के युवाओं में देशभक्ति की भावना को और अधिक प्रगाढ़ करना था। इस दौरान यात्रा में भारत माता की जय के नारे गूंज उठे। यह यात्रा डीसी कार्यालय के समीप से शुरू होकर रिकांगपिओ बाजार से गुजरी और उसी स्थान पर समाप्त हुई। इस अवसर पर पूर्व वन निगम उपाध्यक्ष सूरत नेगी ने बताया कि भाजपा के आह्वान पर पूरे प्रदेश में जिलास्तरीय तिरंगा यात्राएं निकाली जा रही हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह कार्यक्रम मूल रूप से 8 से 10 अगस्त के बीच आयोजित होना था, लेकिन किन्नौर में कुछ विशेष परिस्थितियों के कारण इसे 12 अगस्त को आयोजित करने का निर्णय लिया गया। यात्रा में पूर्व वन निगम उपाध्यक्ष सूरत नेगी, भाजपा जिलाध्यक्ष यशवंत नेगी, जिला परिषद चेयरमैन हकीम नेगी, भाजपा एसटी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सुनील नेगी सहित कई भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। पार्टी का मूल विचार ‘राष्ट्र प्रथम’ इस बारे में नेगी ने आगे कहा कि इस आयोजन की मुख्य प्रेरणा पार्टी का मूल विचार ‘राष्ट्र प्रथम’ है। इसका लक्ष्य नौजवानों में देशभक्ति की भावना को मजबूत करना और यह संदेश देना है कि हमारा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा सदैव अमर और ऊंचा रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *