Headlines

रीवा में बृजवासी मिष्ठान भंडार का लाइसेंस निलंबित:एक्सपायरी खाद्य सामग्री मिली, गंदगी में बन रही थी मिठाई; विभाग ने सैंपल जांच के लिए भेजे




रीवा में बुधवार को फूड सेफ्टी की टीम ने बृजवासी मिष्ठान भंडार का लाइसेंस सस्पेंड कर दिया है। टीम ने त्यौहारी सीजन को देखते हुए दुकान का निरीक्षण किया था। जांच में एक्सपायरी डेट की खाद्य सामग्री मिली। मिठाई और अन्य सामान का निर्माण भी साफ नहीं थे, इसलिए यह कार्रवाई की गई। टीम ने दुकान से मिठाई समेत अन्य खाद्य पदार्थों के सैंपल भी लिए हैं। फूड सेफ्टी विभाग के अधिकारी अंबरीश दुबे ने बताया कि दुकान से लिए गए सैंपल जांच के लिए भेजे जाएंगे। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 2024 में भी मिला था अमानक सामान जांच में सामने आया कि साल 2024 में भी बृजवासी मिष्ठान भंडार में अमानक खाद्य पदार्थ मिले थे। उस समय दुकान संचालक पर जुर्माना लगाया गया था। विभाग के अनुसार, जुर्माने की राशि अभी तक जमा नहीं हुई है। पुराना मामला लंबित होने और इस बार एक्सपायरी खाद्य सामग्री मिलने के बाद विभाग ने कार्रवाई की है। खाद्य सुरक्षा विभाग ने लोगों के अपील की है कि सभी उसी दुकान से मिठाई और बाकी चीजें खरीदें जहां सफाई हो।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *