![]()
रीवा जोन के डीआईजी हेमंत सिंह चौहान ने रविवार रात मैहर का दौरा कर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आने से पहले सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उनके साथ मैहर एसपी अवधेश प्रताप सिंह भी मौजूद रहे। डीआईजी ने कोतवाली थाने के पीछे बने नए पुलिस कंट्रोल रूम भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने अफसरों को जल्द से जल्द साफ-सफाई और बची हुई व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए। माना जा रहा है कि अपने मैहर दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ही इस नए भवन का उद्घाटन कर सकते हैं। स्टेडियम में देखी सुरक्षा, अफसरों को दिए निर्देश इसके बाद डीआईजी ने उस्ताद अलाउद्दीन खां स्टेडियम पहुंचकर वहां की जा रही तैयारियों और सुरक्षा का मुआयना किया। उन्होंने मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों से सुरक्षा व्यवस्था की पूरी जानकारी ली और सारे काम समय पर पूरा करने की हिदायत दी। ये अफसर भी रहे साथ इस निरीक्षण के दौरान सीएसपी महेंद्र सिंह, रक्षित निरीक्षक दिलीप तिवारी, विक्रम पाठक और संतोष उल्हाड़ी समेत कई पुलिस अफसर मौजूद रहे।
Source link
रीवा DIG ने मैहर कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया:मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे से पहले सुरक्षा तैयारियों पूरी करने कहा
