जोधपुर6 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

एक्सपोर्ट प्रमोशन कौंसिल एंड हैंडीक्राफ्ट (ईपीसीएच) इस बार एक्सपोटर को डिस्काउंट देगा। इतना ही नहीं हैंडीक्राफ्ट बिजनेस को बढ़ाने के लिए फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) के तहत 30 से ज्यादा नए शहरों में खरीदार ढूंढे जा रहे हैं।
दरअसल, आईएचजीएफ दिल्ली फेयर–ऑटम 2026 इस बार बार 13 से 17 अक्टूबर को होगा। इसे लेकर रविवार को ईपीसीएच के चेयरमैन डॉ. नीरज खन्ना जोधपुर पहुंचे। यहां ट्रेड फेसिलिटेशन सेंटर बोरानाड़ा में जोधपुर के इंडस्ट्री एसोसिएशन और एक्सपोटर से बातचीत की।
ईपीसीएच के चेयरमैन डॉ. नीरज खन्ना से जब पूछा गया कि डिस्काउंट से कुछ मेंबर्स सहमत नहीं है तो उनका कहना था कि ऐसा अभी तक सामने नहीं आया है। कमेटी में प्रस्ताव रखेंगे, उसमें पता चल जाएगा। हालांकि पूरा प्रयास किया जाएगा कि कमेटी में इस प्रस्ताव को अप्रूव करवाया जाए।
4 हजार रुपए का दिया जाएगा डिस्काउंट, फेयर का दिन भी कम करने का दिया सुझाव
ईपीसीएच के चेयरमैन डॉ. नीरज खन्ना ने बताया- दिल्ली फेयर के लिए 4 हजार रुपए स्क्वायर मीटर कम करने का प्रस्ताव रखा गया है। इसे लेकर 20 अगस्त को होने वाली कमेटी की बैठक में इसका प्रस्ताव रखेंगे।
उन्होंने बताया- विभिन्न देशों के बीच चल रहे युद्ध और टेरिफ की वजह से जो हालात पैदा हुए हैं, इसके लिए ये कदम उठाया गया है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा मेंबरशिप फीस कम करने का भी प्रस्ताव रखा गया है, इसे लेकर भी कमेटी में प्रस्ताव रखा जाएगा।
इस दौरान- एक्सपोटर्स के साथ हुई इस मीटिंग में भरत दिनेश ने दिल्ली फेयर को 5 दिन से 4 दिन करने का सुझाव दिया। इसका सभी एक्सपोटर्स ने समर्थन भी किया।
खरीदारों को बुलाने के लिए 120 देशों में लगाए बूथ
डॉ. नीरज खन्ना ने बताया- फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) के तहत अब एसोसिएशन उन देशों को भी सरकार के साथ अप्रोच कर रही है, जहां संभावना ज्यादा है।
उन्होंने बताया- आज हो हालत बने हैं, उसकी पूरी देश में स्थिति है। बजट और खरीदारी भी कम हो गई, इसलिए रेट कम करने का प्रस्ताव तैयार किया गया है।
चेयरमैन डॉ. खन्ना ने बताया- हम नए देशों जैसे लैटिन अमेरिका, साउथ अफ्रीका और अर्जेंटीना जैसे देशों को अप्रोच कर रहे हैं, क्योंकि अब हमें अमेरिका पर डिपेंड नहीं रहना है।
उन्होंने बताया- फेयर में खरीदारों को बुलाने के लिए 120 देशों में बूथ लगा रहा है। साथ ही सोशल मीडिया पर हम लोग प्रमोट कर रहे हैं। अभी जो हालात बन रहे हैं, उससे ऑर्डर की संख्या कम हो गई है। अभी केवल एक या दो हॉट सेलिंग प्रोडक्ट पर ही फोकस कर रहे हैं।
ये भी रहे मौजूद
इस मीटिंग में ईपीसीएच के उप निदेशक नवीन गौड़, सदस्य नावेद उर रहमान, रोहित धल्ल, निर्मल भंडारी, जोधपुर हैंडीक्राफ्ट फैडरेशन के अध्यक्ष नरेश बोथरा, जोधपुर हैंडीक्राफ्ट एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष भरत दिनेश, यंग एंटरप्रेन्योर्स सोसायटी के अध्यक्ष राजेश गुप्ता, पूर्व EPCH CoA सदस्य हंसराज बाहेती, प्रमुख निर्यातक राधेश्याम रंगा और गौरव जैन मौजूद थे।
इस दौरान उद्योग प्रतिनिधियों और EPCH के बीच खुले वन टूवन सेशन भी हुआ। इसमें IHGF दिल्ली फेयर-ऑटम 2026 को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और एक्सपोटर के लिए बेहतर बनाने को लेकर चर्चा हुई।

