![]()
रेवाड़ी के फ्लेक्श बोर्ड घोटाले में स्वास्थ्य विभाग ने कड़ा एक्शन लिया है। इस मामले में 3 डिप्टी सिविल सर्जन सहित 6 डॉक्टरों को चार्जशीट किया है। संबंधित कंपनी को भी ब्लैलिस्ट करने की तैयारी है। सरकार की 2022-23 की हेल्थ एंड वेलनेस स्कीम के तहत सामने आए करीब 28 लाख रुपए के फ्लेक्स बोर्ड घोटाले में यह बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है। स्वास्थ्य मंत्री के गृह जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई विभाग में हड़कंप मच गया है। कागजों में लगे 28 लाख के बोर्ड सूत्रों की माने तो 2022-23 में एनएचएम के तहत जिले में सीएचसी, पीएचसी, हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर के बोर्ड और फ्लेक्स लगाए जाने थे। कंपनी ने जिम्मेदार अधिकारियों के साथ मिलकर बिना काम किए कागजों में बोर्ड और फ्लेक्श लगाकर बिल पास करवा लिए। जिसका भुगतान भी हो गया। जब जांच हुई तो इसका खुलासा हुआ। जिसमें कार्रवाई लंबे समय से अटकी हुई थी। निदेशालय ने कंपनी को बिना काम किया भुगतान किया गया। कंपनी को ब्लैकलिस्ट कर उसकी धरोहर राशि जब्त करने आदेश दिए गए हैं। एक पहले से निलंबित इस मामले में स्वास्थ्य विभाग ने तब की परचेज कमेटी से जुड़े डॉक्टरों की खिलाफ कार्रवाई की है। जिनमें तत्कालीन डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. राजबीर सिंह, डॉ. अशोक कुमार और डॉ. जोगिंद्र तंवर के अलावा एमओ दीपक वर्मा, डॉ. रजनीश और डॉ. अभिषेक राव शामिल हैं। इनमें से जांच के दौरान निलंबित हुए डॉ. राजबीर सिंह अभी भी सस्पेंड चल रहे हैं। निदेशालय ने संबंधित अधिकारियों के खिलाफ विभाग को 15 दिन में चार्जशीट सरकार को भेजने के निर्देश दिए हैं। जिससे आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा सके।
Source link
रेवाड़ी फ्लेक्स बोर्ड घोटाले में स्वास्थ्य विभाग का एक्शन:3 डिप्टी सिविल सर्जन समेत 6 डॉक्टर चार्जशीट, ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी
