![]()
जोधपुर एम्स में ड्यूटी कर रहा रेजिडेंट डॉक्टर ने बाथरूम में अचेत अवस्था में मिला। जिसे डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार देने की कोशिश की, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। पुलिस को मौके पर बाथरूम में इंजेक्शन भी मिला है। संभवतः उसने खुद के सिरिंज लगाकर सुसाइड कर लिया।।मृतक की पहचान राजनरेश यादव (29) पुत्र नरेश कुमार बड़ा जोड़ के पास अलवर के तौर पर हुई। पुलिस के मुताबिक एम्स में एनस्थीसिया विभाग में रेजिडेंट डॉक्टर राजनरेश ड्यूटी कर रहा था। आज सुबह 8/9 बजे के करीब एनेस्थीसिया में ड्यूटी करने आया। आज उसकी OT में ड्यूटी थी। ड्यूटी के दौरान दोपहर करीब 1 बजे के आस पास बीच में रेस्ट रूम में गया था। काफी देर नहीं आने पर OT इंचार्ज ने पता करवाया तो उसका पता नहीं चल। साथियों ने रेस्ट रूम के बाथरूम को देखा तो बाथरूम अंदर से बंद था। खटखटाने से कोई आवाज नहीं आ रही थी। संदेह होने पर बाथरूम का गेट तोड़ा गया। गेट तोड़ा तो वो अचेत अवस्था में लाया गया। जिसे तुरंत OT में लेकर प्राथमिक उपचार देने के प्रयास किये, लेकिन उनकी मौत हो गई। इधर पुलिस को भी सूचना दी गई।। सूचना मिलने के बाद बात नहीं थाना अधिकारी नितिन दवे टीम के साथ मौके पर पहुंचे पुलिस ने आसपास के जगह साक्ष्य जुटाए है वही मौके पर घटनास्थल वाले कमरे को सीज किया गया। वहीं पुलिस ने मौके से उसके मोबाइल को कब्जे में लिया है। जिसे फॉरेंसिक जांच के लिए भिजवाया जाएगा। वहीं पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचित किया। परिजन संभवतः सुबह तक जोधपुर पहुंचेंगे।। मृतक राज नरेश का बड़ा भाई दिल्ली एम्स में डाॅक्टर है। जबकि पिता वगैरह गाँव में ही रहते हैं।मृतक ने एम्स से MBBS किया था। इसके बाद यहीं से PG कर रहा था। पुलिस को रेस्ट रूम के कमरे से कुछ सिरिंज भी मिली है जिसकी जाँच करवाई जा रही है। बताया जा रहा है कि पिछले करीब 36 घंटे से उसकी इमरजेंसी ड्यूटी लगी थी। जिसके चलते भी वो तनाव में था।
Source link
रेस्ट रूम के बाथरूम में अचेत मिला एम्स का रेजिडेंट:इंजेक्शन के ओवरडोज से मौत की आशंका, पुलिस कर रही मामले की जांच
