रोहतक के होटल में विवाहिता का शव मिलने का मामला:स्कूल के दौरान दोनों के बीच हुई दोस्ती, शादी के बाद भी मिलना रखा जारी




रोहतक के बजरंग भवन फाटक के पास एक होटल में संदिग्ध हालत में विवाहिता का शव बेड पर पड़ा मिला, जिसके गले में चुन्नी लिपटी हुई थी। आशंका है कि विवाहिता की उसके दोस्त ने पहले हत्या की और बाद में घर जाकर खुद भी सुसाइड करने की कोशिश की, जिसकी हालत गंभीर है। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। मृतका की पहचान करीब 25 वर्षीय रूबी पुत्री जगबीर निवासी गांव खेड़ी साध के रूप में हुई, जबकि उसकी हत्या करने वाले आरोपी दोस्त की पहचान नीरज पुत्र कृष्ण निवासी गांव खड़ी साध के रूप में हुई। दोनों गांव से निकलकर सुबह ही होटल पहुंच गए, जहां रूबी की हत्या करने के बाद नीरज दोपहर को होटल से निकल गया और घर जाकर खुद भी फांसी का फंदा लगा लिया। रूबी व नीरज के बीच स्कूल के दौरान ही दोस्ती हुई
ग्रामीणों के अनुसार रूबी व नीरज के बाद गांव के स्कूल में पढ़ाई के दौरान ही दोस्ती हो गई थी। दोनों एक दूसरे को पसंद करते थे, लेकिन रूबी के परिवार को यह मंजूर नहीं था कि गांव में ही बेटी की शादी हो। क्योंकि गांव में ही शादी करने से समाज के लोग भी नाराज हो सकते थे, इसलिए रूबी की शादी गांव भगवतीपुर निवासी नेवी में तैनात अंकुश के साथ की थी। शादी के बाद भी दोनों आपस में मिलते रहे
ग्रामीणों के अनुसार रूबी की शादी होने के बाद भी दोनों का मिलना बंद नहीं हुआ। जब भी रूबी गांव में आती तो नीरज उससे मिलता था। रूबी बुधवार सुबह नीरज के साथ होटल पहुंची और वहां किसी बात पर कहासुनी के दौरान नीरज ने उसकी हत्या कर दी। सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
होटल में रूबी का शव मिलने के बाद सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने होटल के बाहर व अंदर लगे सीसीटीवी की फुटेज को कब्जे में लिया, जिससे पता चल सके कि रूबी व नीरज किस समय होटल में आए और किस समय बाहर निकले। नीरज की प्राइवेट अस्पताल में हालत गंभीर
नीरज ने घर के कमरे में ही फांसी का फंदा लगा रखा था, जिसका पता परिवार को करीब 15-20 मिनट बाद चला। परिवार के लोगों ने नीरज को फंदे से उतारकर प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी
सिविल लाइन थाना एसएचओ महेंद्र सिंह ने बताया कि एक विवाहिता का शव होटल के कमरे में पड़ा होने की सूचना मिली थी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की गई है। पुलिस ने शव को डेड हाउस में भेज दिया था, जिसका आज पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा। पुलिस मृतका के परिजनों की शिकायत पर आगे की कार्रवाई करेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *