Headlines

रोहतक में दीपेंद्र हुड्डा का भाजपा पर हमला:सांसद बोले-2 चुनाव आयुक्तों ने दिए धांधली के सबूत; भाजपा टूट, फूट, लूट की सरकार




रोहतक में लोकसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने भाजपा को निशाने पर लेते हुए कहा कि 3 में से 2 चुनाव आयुक्तों ने 14 चिट्ठयां लिखकर धांधली के सबूत दिए है। दोनों आयुक्तों ने कहा कि भाजपा ने मुख्य चुनाव आयुक्त के साथ मिलकर धांधली की है। चुनाव आयोग का दुरुपयोग किया गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा टूट, फुट और लूट की सरकार है। दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि देश के 80 साल के इतिहास में रुपया अंतर्राष्ट्रीय बाजार में आज न्यूनतम स्कोर पर पहुंच गया। 27 हफ्तों से लगातार इंडिया की मार्केट गिर रही है। जबकि 1962 के चीन युद्ध में भी मात्र 21 हफ्तों के लिए मार्केट गिरी थी। इस मामले में केंद्र की भाजपा सरकार को जवाब देना चाहिए। सरकार के सारे दावे धराशाही हो रहे है। भारतीय जनता नहीं भारतीय झूठी पार्टी
दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि भाजपा की पुरानी ट्रेनिंग है झूठा प्रचार करना। भारतीय जनता पार्टी नहीं बल्कि भारतीय झूठी पार्टी है। झूठ फैलाकर लोगों को भ्रतिम करती है, जबकि हकीकत कुछ ओर है। भाजपा नेताओं के निशाने पर हमेशा भूपेंद्र हुड्डा रहते है। क्योंकि हमारे ऊपर जनता के आशीर्वाद का दम है। अगर जनता का आशीर्वाद नहीं होता तो हमारे बारे में कौन बोलता। हरियाणा को छोड़कर पंजाब में सीएम
दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि हरियाणा के सीएम नायब सैनी से हरियाणा में तो एमएसपी पर फसल खरीदी नहीं जा रहर, पंजाब में क्या खरीदेंगे। हरियाणा के किसान को छोड़कर पंजाब में वादे कर रहे है। कांग्रेस की 2006-07 में सरकार ने 250 रुपए एमएसपी बढ़ाया था और 100 रुपए बोनस दिया था। आज सरकार के 25 रुपए की बढ़ोतरी को अस्वीकार करते है। 12 साल के काम गिनवाने की बजाय भूपेंद्र हुड्डा का जप रहे नाम
दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि भाजपा की 12 साल से सरकार है। लेकिन भाजपा नेता अपने काम बताने की बजाय भूपेंद्र हुड्डा और बीबी बत्रा का नाम जपते है। भाजपा के प्रदेश में इतने घोटाले हुए है, जो जनता के सामने आ चुके है। जनता कष्ट के दिन काट रही है और भाजपा वाले कॉलोनियां काट रहे है। माइनिंग वाले भ्रष्टाचार की पर्चिया काट रहे है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *