Headlines

राजनांदगांव में गांजा तस्कर और चाकूबाज गिरफ्तार:गांजा बेचने तलाश रहा था ग्राहक, पुलिस ने दबोचा; चाकू लहराने वाला भी पकड़ाया




राजनांदगांव जिले में नशे और अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई की है। चिखली पुलिस ने गांजा बेचने की कोशिश कर रहे युवक को पकड़ा, जबकि कोतवाली पुलिस ने चाकू लहराकर लोगों को डराने वाले युवक को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। चिखली में गांजा बेचने की कोशिश, युवक गिरफ्तार चिखली पुलिस को सूचना मिली थी कि गठुला पुल आरएमसी फैक्ट्री रोड के पास एक युवक गांजा बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा है। सूचना के बाद पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी की और शंकरपुर के कौशलेन्द्र साहू उर्फ कास्तु (22) को पकड़ लिया। आरोपी मूल रूप से मूल दुर्ग जिले के बोरसी का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी के पास मौजूद स्लेटी रंग के बैग की तलाशी ली। उसमें 1 किलो 913 ग्राम गांजा मिला, जिसकी कीमत करीब 20 हजार रुपए बताई गई है। पुलिस ने गांजा जब्त कर आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 20(बी) के तहत मामला दर्ज किया और उसे जेल भेज दिया। आरोपी पर पहले से कई मामले दर्ज पुलिस के मुताबिक, कौशलेन्द्र साहू के खिलाफ पहले भी कई थानों में गंभीर अपराध दर्ज हैं। डोंगरगढ़ थाने में हत्या और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज है। इसके अलावा कोतवाली और चिखली चौकी में भी मारपीट, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट से जुड़े मामले दर्ज हैं। चाकू लहराकर लोगों को डराने वाला युवक गिरफ्तार दूसरी कार्रवाई में कोतवाली पुलिस ने तुलसीपुर रेलवे फाटक के पास चाकू लहराकर लोगों को डराने वाले युवक को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान तुलसीपुर बख्तावर चाल के सोएब खान (21) के रूप में हुई है। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा और उसके कब्जे से लोहे का बटनदार चाकू बरामद किया। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस के मुताबिक, सोएब खान के खिलाफ भी पहले से बसंतपुर और लालबाग थाने में अपराध दर्ज हैं। पुलिस का कहना है कि असामाजिक तत्वों, चाकूबाजों और अवैध नशे के कारोबार से जुड़े लोगों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *