लखनऊ में रात से जोरदार बारिश, 75 जिलों में अलर्ट:बिजनौर की गलियों में नावें चल रहीं, चंदौली के राजदरी वाटरफॉल में 2 युवक बहे




यूपी में मानसून फिर से एक्टिव हो गया है। लखनऊ में सोमवार रात करीब 9 बजे शुरू हुई जोरदार बारिश मंगलवार सुबह तक जारी है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 75 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसमें से 72 जिलों में भारी बारिश होगी। वहीं सोमवार को लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, बरेली, आगरा, प्रयागराज, मेरठ में बारिश हुई। आगरा में सड़कें तालाब बन गईं। कई चौराहों पर 2 से 3 फीट तक पानी भर गया। चंदौली के राजदरी वाटरफॉल में नहाने गए प्रयागराज के दो युवक तेज बहाव में बह गए। पर्यटकों और वन विभाग की टीम ने उन्हें रस्सी फेंककर बचाया। उधर, पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही बारिश से गंगा, घाघरा और शारदा समेत 10 नदियां उफान पर हैं। बहसूमा-ठाकुरद्वारा स्टेट हाईवे पर बीते 5 दिनों से गंगा नदी का पानी बह रहा है। बैरिकेडिंग लगाकर हाईवे के कुछ हिस्से को बंद कर दिया गया है। बिजनौर के 6 गांव बाढ़ की चपेट में हैं। सड़कों पर नावें चल रही हैं। पिछले 24 घंटों में प्रदेश के 49 जिलों में बारिश दर्ज की गई। सबसे अधिक 45.9 मिमी बारिश मिर्जापुर में हुई। 3 अगस्त तक प्रदेश में सामान्य 380.4 मिमी के मुकाबले 271.3 मिमी बारिश हुई, जो सामान्य से 29% कम है। बारिश-बाढ़ की तस्वीरें… लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया- ओडिशा और छत्तीसगढ़ पर सक्रिय मानसूनी सिस्टम अब यूपी की ओर खिसक आया है। इसके साथ ही, बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी भरी मानसूनी हवाओं ने प्रदेश में बारिश की गतिविधियों को तेज कर दिया है। अगले 4 से 5 दिनों तक पूरे यूपी में अच्छी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। आज कहां-कहां बारिश की संभावना, देखिए यूपी में मौसम के पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *