Headlines

लड़की के घर फंदे पर लटका मिला 10वीं का स्टूडेंट:फरीदाबाद में परिवार ने की तोड़फोड़, पुलिस पर पथराव, 2 कर्मी घायल; दोनों साथ पढ़ते थे




हरियाणा के फरीदाबाद में 10वीं के छात्र की मौत पर बवाल हो गया। दरअसल, छात्र देर रात साथ पढ़ने वाली लड़की के घर गया था। इसके बाद परिवार को सूचना मिली कि उनके बेटे ने लड़की के घर में फंदा लिया है, जिससे उसकी मौत हो गई। इसकी सूचना मिलते ही छात्र के परिजन बड़ी संख्या में लोगों के साथ लड़की के घर पहुंच गए। उन्होंने हत्या करने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कार्रवाई शुरु की तो आक्रोशित लोगों ने लड़की के घर में तोड़फोड़ शुर कर दी। स्थिति बिगड़ने पर मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल बुलाना पड़ा। इस दौरान पुलिस पर पथराव भी किया गया, जिसमें 2 पुलिसकर्मियों को चोटें आईं। इसके बाद पुलिस ने किसी तरह मामला शांत किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल भिजवाया। उधर, लड़की के परिवार ने छात्र पर बेटी को लगातार परेशान करने का आरोप लगाया है। कहना है कि इस बारे में पहले भी शिकायत दी गई थी, लेकिन छात्र नहीं माना। फिलहाल, पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए है। घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। कैसे हुआ घटनाक्रम, पुलिस की जांच में ये बातें सामने आईं… लड़की के परिजन बोले- बेटी को करता था परेशान उधर, लड़की के परिवार ने पुलिस को बताया कि दोनों एक ही स्कूल में पढ़ते हैं। अर्जुन उनकी बेटी को परेशान करता था। इस संबंध में उन्होंने स्कूल में शिकायत भी की थी। परिवार का दावा है कि उस समय किशोर के परिजनों ने माफी मांग ली थी। देर रात को अर्जुन उनके घर में घुस आया और वहां फंदा लगाकर जान दे दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगी मौत की स्थिति खेड़ी पुल थाना प्रभारी राकेश ने बताया कि किशोर के शव को पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल भेज दिया गया है। रात के समय किशोर के परिजनों ने हंगामा किया और लड़की के घर में तोड़फोड़ की। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर मौत की परिस्थितियों का पता लगाया जाएगा। पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *