Headlines

लाइन में खड़ा होकर पानी भरा पत्रकारपुरम निवासियों ने:GDA की इस कालोनी में सुबह से मोटर खराब; 400 परिवार करते हैं निवास




गोरखपुर विकास प्राधिकरण (GDA) की कालोनी पत्रकारपुरम के निवासियों के लिए गुरुवार का दिन काफी मुश्किलों भरा रहा। बोरिंग का मोटर खराब हो जाने से पानी का संकट उत्पन्न हो गया। दिन में किसी तरह काम चला लेकिन रात में सबकी टंकी में पानी खत्म हो गया। सभी परिवारों को नीचे आकर GDA के टैंकर से पानी भरना पड़ा। पानी के लिए उन्हें लंबी लाइन लगानी पड़ी। GDA के अधिकारियों का कहना है कि आज मोटन नहीं मिल सका। शुक्रवार को समस्या का समाधान निकाल लिया जाएगा। प्राधिकरण की ओर से राप्तीनगर विस्तार योजना के तहत पत्रकारपुरम आवासीय कालोनी विकसित की गई है। ग्राउंड प्लस 3 तल के कई टावर यहां हैं। पत्रकारपुरम के साथ ही पत्रकारपुरम विस्तार भी इसी परिसर में बना है। वर्तमान में लगभग 400 परिवार यहां निवास कर रहे हैं। गुरुवार की सुबह अचानक मोटर खराब हो गया तो लोगों ने प्राधिकरण में शिकायत की लेकिन दिन भर में मोटर ठीक नहीं हो सका। पहले प्रधानमंत्री आवास परिसर से आता था पानी जब पत्रकारपुरम में कब्जा दिया गया तो वहां बगल की कालोनी प्रधानमंत्री आवास से पानी की आपूर्ति की जाती थी। बाद में पत्रकारपुर में ही बोरिंग हो गई। लेकिन कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई, जिससे मोटर खराब होने पर लोगों को समस्या का सामना करना पड़ा। पत्रकारपुरम में गुरुवार की रात को वही दृश्य था जो कभी महानगरों के कई मोहल्लों में दिखाई देता था। पुरुष, महिलाएं एवं बच्चे घरों से बाल्टी लेकर नीचे खड़े थे। प्राधिकरण की ओर से भेजे गए पानी के टैंकर के सामने लंबी लाइन लगी थी। पानी को ढोकर तीसरी मंजिल तक ले जाने में हालत खराब हो गई। पानी ढोकर घरों मे ले जाने वालों में महिलाओं एवं बच्चों की संख्या अधिक रही। शाम तक लोगों के घरों में खाना बनाने के लिए भी पानी नहीं बचा था। आज समस्या ठीक होने के आसार पानी की समस्या शुक्रवार को ठीक हो जाने की उम्मीद है। आज पूरे दिन भरोसा देने वाले GDA के अधिकारियों ने शाम को भी भरोसा दिया है कि शुक्रवार को पानी की आपूर्ति बहाल हो जाएगी। फिलहाल स्टोर किए पानी से लोग काम चला रहे हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *