![]()
लुधियाना में महिला के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहने वाले एक युवक पवनदीप सिंह ने सुसाइड कर दिया। सुसाइड से पहले युवक ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया और अपनी मौत के लिए लिव-इन पार्टनर वीरपाल कौर व उसके दोस्त हरमन को बताया। वीडियो में पवनदीप ने कहा कि उसके पास मेरी अश्लील वीडियो हैं जो कि दोनों ने रजामंदी से बनाई थी। अब वो उसे वायरल करने की धमकी दे रही है। मैं बहुत परेशान हूं।वो मुझे नहीं छोड़ रही। वीडियो पोस्ट करने के बाद युवक ने अपनी पत्नी को फोन किया और कहा कि 10 मिनट में आ रहा हूं। उसके बाद सुबह पत्नी को पुलिस से सूचना मिली कि पवनदीप का शव रेलवे लाइन पर है। पत्नी जब वहां पहुंची तो धड़ और सिर अलग-अलग पड़े थे। पत्नी का आरोप है कि वीरपाल कौर व उसके दोस्त हरमन ने मेरे पति की हत्या की है। उसका आरोप है कि पवनदीप व वीरपाल कौर लिव इन में रहते थे। जब मैंने उसे समझाया तो वो वापस घर आ गया था। उसके बाद से वीरपाल कौर उसके पति पर बार-बार हमला करवा रही थी। दो बार थाने में शिकायत भी दी थी। पवनदीप सिंह ने वीडियो में क्या क्या कहा जानिए…
अपने शरीर की चोटें दिखाई: पवनदीप सिंह ने यह वीडियो रात के अंधेरे में शूट किया है। वीडियो की शुरुआत में वह अपने हाथ, सिर व शरीर के अन्य हिस्सों पर लगी चोटें दिखा रहा है। पवनदीप का कहना है कि उसकी पार्टनर वीरपाल कौर व उसके दोस्त ने उस पर हमला किया है जिससे ये चोटें लगी हैं। इन्होंने मेरे पर पांच से छह बार हमले करवाए। मेरे घर के बाहर हमेशा 12 से 13 लड़के हमेशा रहते हैं। मारते हैं और तड़फाते हैं: पवनदीप का कहना है कि ये मुझे मारते हैं और तड़फाते हैं। मरने के लिए मजबूर कर रहे हैं। वीरपाल कौर पहले अपने पति के साथ गंगा नगर में रहती थी। सात साल उसके साथ रही। पांच साल ये मेरे पास रही। मेरे से दोस्ती करने के दो साल बाद इसकी दोस्ती हरमनप्रीत सिंह के साथ हो गई। एक के साथ रहने को कहा: पवनदीप का कहना है कि मैं उसे बार-बार कहता था कि या तो उसके साथ रह या मेरे साथ रह। वो हमेशा कहती थी कि मेरा उससे कोई लेना देना नहीं है। मैं तेरे साथ रहूंगी। मुझे नहीं पता था कि इसे उसने ही ऐसा कहने के लिए सिखाया था। मुझे मजबूर किया है मरने के लिए: इन दोनों ने मुझे मजबूर किया है मरने के लिए। कभी इधर से मारते हैं तो कभी उधर से मारते हैं। उनको पुलिस का कोई डर नहीं है। उनके रिश्तेदार पुलिस में हैं। उस पर जल्दी कोई कार्रवाई भी नहीं होती है। 18 फरवरी को पहली बार हमला हुआ। मेरी गाड़ी तोड़ी। मैंने थाने में शिकायत दी। तीन महीने बाद इन्होंने दबाव बनाया और मैंने शिकायत वापस ली। इस महीने में दो बार मेरे पर अटैक कर दिया। वीरपाल कौर मेरे घर से गहने भी लेकर गई। मेरी नंगी वीडियो हैं उसके पास: पवनदीप ने कहा कि उसके पार मेरी नंगी वीडियो हैं। जो हमने रजामंदी से बनाई थी। वो मुझे वायरल करने की धमकी दे रही है। इन्होंने मेरे साथ बाड़ेवाल मंडी में भी लड़ाई की। उस समय मुझे बहुत मारेंगे। धमकी थी कि अगर पर्चा करवाया तो जान से मारेंगे और वीडियो वायरल करेंगे। मुझे दिमागी तौर पर किया परेशान: इन दोनों ने मुझे दिगामी तौर पर परेशान किया है। मैं शिकायत करता हूं तो पुलिस मदद करती है लेकिन बाद में अफसरों के फोन आते हैं तो कार्रवाई नहीं होती है। वो थाने में एक बार आता है दोबारा नहीं आता। वीरवार ने पर्चा दर्ज करवाने की धमकी: पवनदीप ने कहा कि वीरपाल कौर ने अब धमकी दी है कि वो पुलिस में शिकायत देगी कि इसने मुझे पांच साल जबरन अपने साथ रखा और मेरे साथ जबरन संबंध बनाए। ये मुझे मारता रहता था। मुझे बख्श दो: मैंने उन्हें कहा कि तुम दोनों अब खुश हो मुझे तंग न करो। पर वो कहती थी कि तुझे मारना है, क्योंकि मेरे पास उनके खिलाफ सबूत थे। मैंने उन्हें कह दिया था कि मैं केस वापस ले लूंगा। उन्होंने उसके बाद मुझे मारते हुए का वीडियो बनाया और वायरल किया। मेरे साथ कोई नहीं है: मेरे साथ अब कोई नहीं है क्योंकि मैंने हमेशा वीरपाल का साथ दिया। मुझे सब कहते थे कि वो गलत है और तू उसका साथ दे रहा है। मैं उसे प्यार करता था इसलिए अपनी पत्नी की बात भी नहीं मानी। मैंने हाथ भी जोड़े फिर भी नहीं छोड़ा: मैंने कहा कि मुझे माफ कर दो। मैंने उनके सामने हाथ भी जोड़े कहा कि मुझे छोड़ दे। उसने मेरे घर से जो गहने निकाले थे वो भी बेच दिए और एक लाख रुपए नकद ले गई। मेरी लड़ाई सिर्फ इस बात की थी कि या तो उसके साथ रह या मेरे साथ। मेरी मौत के सिर्फ दो ही हैं: पवनदीप ने कहा कि मेरी मौत के दो ही जिम्मेदार हैं जिसमें एक वीरपाल कौर जो गंगा नगर की रहने वाली है और दूसरा हरमनप्रीत सिंह लुधियाना के राणुके का है। इन दोनों ने मेरा जीना दुर्लभ है। इनको सख्त से सख्त सजा दी जाए। मैं चार से पांच दिन से सो नहीं पा रहा। मुझे मरने के लिए मजबूर किया जा रहा है। 10 मिनट में वापस आता हूं.. रेलवे लाइन के पास मिली लाश
पवनदीप सिंह की पत्नी शीला कुमारी ने बताया कि वो घर से महज 10 मिनट में वापस आने की बात कहकर सुबह दस बजे निकला था। रात को 11 बजे कॉल की तो फिर कहा कि पांच मिनट में आता हूं। उसके बाद सुबह पुलिस का फोन आया कि पवनदीप की लाश रेलवे लाइन पर पड़ी है। पत्नी शीला कुमारी ने पुलिस को दिए बयान में आरोप लगाया कि पवनदीप के लुधियाना निवासी वीरपाल कौर के साथ कथित संबंध थे। उसका कहना कि महिला उस पर दबाव बना रही थी कि उसे पास वापस आए। उन्होंने मेरे पति पर हमला करवाया। वीरपाल कौर व हरमनप्रीत पर एफआईआर दर्ज
जांच अधिकारी एएसआई सतनाम सिंह ने बताया कि परिवार के बयानों के आधार पर संबंधित वीरपाल कौर व हरमनप्रीत के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है और जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Source link
लिव-इन पार्टनर ने अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी:युवक ने मरने से पहले बनाई वीडियो, वीरपाल कौर व हरमनप्रीत को बताया जिम्मेदार; पत्नी बोली-सुसाइड नहीं मर्डर हुआ
