Headlines

जयपुर में कल 25 से ज्यादा इलाकों में बिजली बंद:सुबह 10 से शाम 6 बजे तक कटौती; जानें-कौनसे एरिया होंगे प्रभावित




जयपुर में शुक्रवार (18 सितंबर) को मेंटेनेंस के चलते 25 से ज्यादा इलाकों में बिजली बंद रहेगी। विभाग की ओर से मेंटेनेंस कार्य के लिए अलग-अलग क्षेत्रों में 4 घंटे की बिजली कटौती दो शिफ्टों में की जाएगी। पहली शिफ्ट में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक और दूसरी शिफ्ट में दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक बिजली कटौती होगी। इससे वैशाली नगर और इसके आस-पास के कई इलाके इससे प्रभावित होंगे। सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक वैशाली नगर, गौतम मार्ग, आम्रपाली मार्ग, वैशाली मार्ग, राठौर नगर, हनुमान नगर, नेमी सागर, क्वींस रोड, गांधी पथ, महादेव नगर, रेनबो, जसवंत नगर, वशिष्ठ मार्ग, सिरसी रोड और पुष्पक मार्ग में बिजली सप्लाई बंद रहेगी। इसके अलावा इन्द्रप्रस्थ कॉलोनी, वैशाली थाना, ब्राइटलैंड स्कूल, नर्सरी सर्किल, झारखंड मंदिर, मेलोडीया, एमईएस और 33/11 केवी जीएसएस वैशाली नगर से सप्लाई प्राप्त करने वाले पूरे क्षेत्र में भी बिजली कटौती रहेगी। ग्रैंड विस्टा, जेनेसिस, कनक वृंदावन, भुवनेश्वर वाटिका और आसपास के क्षेत्र भी इस दौरान प्रभावित रहेंगे। दोपहर 2 से शाम 6 बजे तक दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक चित्रकूट सेक्टर-2, मेपल गार्डन, चित्रकूट स्टेडियम, ओके प्लस, अमलतास, कनक वृंदावन और हस्तकला क्षेत्र में बिजली सप्लाई बंद रहेगी। इन इलाकों के आस-पास के क्षेत्र भी मेंटेनेंस कार्य के चलते प्रभावित रहेंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *