Headlines

हिनौता में 'सेवा से संकल्प' अभियान:स्वामित्व योजना के तहत 98 रजिस्ट्री होनी थीं, सर्वर डाउन हुआ तो हुई सिर्फ चार




डिंडोरी जिले के हिनौता गांव में गुरुवार को ‘सेवा से संकल्प’ अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें मध्य प्रदेश के नोडल अधिकारी आईएएस भरत यादव शामिल हुए। उन्होंने लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने की बात कही। कार्यक्रम के दौरान हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के तहत लाभ वितरित किए गए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष रुदेश परस्ते ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के युवाओं, गरीबों और महिलाओं के लिए कई योजनाएं चला रहे हैं। लगभग 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि स्व सहायता समूह से जुड़कर महिलाएं आर्थिक रूप से मजबूत हो रही हैं। देश का सम्मान विदेशों में बढ़ा है और देशभर में संस्थाओं का निर्माण लगातार हो रहा है। आदिवासी क्षेत्रों में भी विकास के कार्य चल रहे हैं। वहीं, जिला पंचायत सदस्य ज्योति प्रकाश धुर्वे ने कहा कि ऐसे प्रधानमंत्री के लिए आशीर्वाद देने के लिए अपने घरों में दो दीये जरूर जलाएं। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में साफ-सफाई का जिम्मा भी हम सबका बताया। 4 रजिस्ट्री ही हो पाईं स्वामित्व योजना के तहत 98 हितग्राहियों को जमीन की रजिस्ट्री करवानी थी, लेकिन सर्वर डाउन होने के कारण सिर्फ 4 रजिस्ट्री ही हो पाईं। तीन रजिस्ट्री अभी प्रक्रिया में हैं। जमीन की रजिस्ट्री के लिए शिविर में ग्रामीण परेशान होते रहे। जिले में कुल 45055 भूमि स्वामियों को रजिस्ट्री करानी है। ये रहे मौजूद इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष चमरू सिंह नेताम, जनपद अध्यक्ष आशा धुर्वे, जिला पंचायत सदस्य हीरा परस्ते, भाजपा महिला जिला अध्यक्ष कीर्ति गुप्ता, स्नेहलता ठाकुर, कार्यक्रम में कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, एसपी आशीष खरे और जिला पंचायत सीईओ दिव्यांशु चौधरी सहित प्रशासनिक अधिकारी और ग्रामीण मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *