Headlines

सीएम पद की रेस तेज:नए प्रदेशाध्यक्ष परगट सिंह ने कहा- मैं भी दावेदार, राहुल के नेतृत्व में लड़ेंगे चुनाव



पंजाब कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष परगट सिंह ने सीएम पद को लेकर स्पष्ट किया कि वह भी दावेदार हैं। उन्होंने पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा और विधायक सुखपाल सिंह खैहरा का नाम लेकर कहा कि कांग्रेस में नेतृत्व की क्षमता रखने वाले कई चेहरे हैं। उन्होंने किसी एक नेता को सीएम पद का चेहरा घोषित करने की बजाय सामूहिक नेतृत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पंजाब विधानसभा चुनाव राहुल गांधी के नेतृत्व में लड़ेंगे। चन्नी, वड़िंग, रंधावा और खैहरा जैसे वरिष्ठ नेताओं के पास लंबा राजनीतिक अनुभव है। पार्टी को मजबूत करने और आगामी चुनाव में बेहतर प्रदर्शन के लिए उनके अनुभव का लाभ लिया जाएगा। उन्होंने कांग्रेस में गुटबाजी और आपसी मतभेदों की चर्चाओं के बीच सभी नेताओं को साथ लेकर चलने की बात कही। उनके अनुसार, हर नेता को उसकी क्षमता के मुताबिक जिम्मेदारी दी जाएगी। हॉकी के मैदान से राजनीति में आए परगट सिंह ने कहा कि वह स्ट्राइकर की तरह आगे बढ़कर खेलने के साथ जरूरत पड़ने पर फुल बैक की भूमिका निभाने को भी तैयार हैं। परगट सिंह 11 अक्टूबर को चंडीगढ़ स्थित पंजाब कांग्रेस भवन में प्रदेश अध्यक्ष का कार्यभार संभालेंगे। समारोह में कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल और पंजाब प्रभारी सचिन पायलट के शामिल होने की उम्मीद है। शक्ति प्रदर्शन में 10 हजार कार्यकर्ताओं के पहुंचने का अनुमान है। कांग्रेस हाईकमान ने 2 अक्टूबर को जालंधर कैंट से विधायक और भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान परगट सिंह को अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग की जगह प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया था। नए अध्यक्ष चंडीगढ़ कांग्रेस भवन में कार्यभार संभालेंगे पंजाब कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन आज, पायलट और वेणुगोपाल पहुंचेंगे



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *