![]()
लुधियाना के गिल रेलवे स्टेशन के पास रविवार दोपहर एक दर्दनाक रेल हादसा सामने आया है, जहां ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में व्यक्ति की दोनों टांगें कट गईं। स्थानीय निवासियों की सूचना पर राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी है। 45 से 50 वर्ष के बीच बताई जा रही उम्र जीआरपी पुलिस के जांच अधिकारी एएसआई राकेश कुमार ने बताया कि रविवार दोपहर गिल स्टेशन के पास रेलवे लाइन पर हादसा होने की सूचना मिली थी। जब पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो व्यक्ति की दोनों टांगें कटी हुई थीं और उसने दम तोड़ दिया था। मृतक की उम्र लगभग 45 से 50 वर्ष के बीच प्रतीत हो रही है। पहचान के प्रयास जारी, सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखा शव पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को एंबुलेंस के जरिए लुधियाना के सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे 72 घंटे के लिए मोर्चरी में रखवाया गया है। एएसआई राकेश कुमार के अनुसार, मृतक की शिनाख्त के लिए आसपास के क्षेत्रों में सूचना भेजी जा रही है और गुमशुदगी की रिपोर्टों का भी मिलान किया जा रहा है, ताकि परिजनों का पता लगाया जा सके। फिलहाल जीआरपी पुलिस हादसे के असल कारणों की जांच में जुटी है।
Source link
लुधियाना में ट्रेन की चपेट में आकर व्यक्ति की मौत:दोनों टांगें कटीं; पहचान नहीं, 40-50 साल उम्र, 72 घंटे के लिए शव मोर्चरी में रखवाया
