![]()
लुधियाना में अपने निजी दौरे पर पहुंचे केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने मीडिया से मुखातिब होते हुए पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ पर सीधा हमला बोला है। जसवंत सिंह खालड़ा पर आधारित हालिया फिल्म और OTT विवाद पर बोलते हुए बिट्टू ने दिलजीत को बहुरूपिया और पैसों का लालची करार दिया। बिट्टू ने स्पष्ट किया कि यह फिल्म कोई सिख पंथ या पंजाब की सेवा नहीं है बल्कि करोड़ों रुपये कमाने की एक सोची-समझी स्क्रिप्ट और पब्लिसिटी स्टंट है। अपने बयान में बिट्टू ने फिल्म चमकीला,1984 के सिख दंगों और अमिताभ बच्चन का जिक्र करते हुए दिलजीत को बुरी तरह से घेरा। रवनीत बिट्टू ने दिलजीत दोसांझ पर दागे गए सीधे तंज: तू बहुरूपिया है, जिधर पैसा दिखता है उधर चल पड़ता है”: बिट्टू ने कड़े शब्दों में कहा,विदेशों में तू (दिलजीत) उन लोगों को बाहर निकालने को कहता है जो खालिस्तान का झंडा लेकर आते हैं। तू है क्या यार? तू हर तरफ से बहुरूपिया है। जहां से तुझे पैसा आता दिखता है, तेरा झोला उधर ही उठ कर चल पड़ता है। अमिताभ बच्चन के पैर छूने पर घेरा: बिट्टू ने कहा,जिस अमिताभ बच्चन ने 1984 में (राजीव गांधी का दोस्त होने के नाते) सिखों का सबसे बड़ा घाण (नरसंहार) करवाया, ये दिलजीत जाकर उसके पैरों में गिरता है, पैरियां पौंदा है (पैर छूता है)। उस इंसान के पैरिया हाथ लाता है, और आज ये सिखों के दर्द की बात करता है। LA के महलों में बैठकर पंजाब का दर्द बता रहा है”: बिट्टू ने तंज कसते हुए कहा,इसे (दिलजीत) क्या दर्द है? LA के बड़े-बड़े महलों में बैठकर मजे ले रहा है, टेढ़ा हो-हो कर बैठ रहा है। जब पंजाब में खालड़ा साहब संघर्ष कर रहे थे तब ये कहाँ था? इसका पूरा परिवार सरकारी नौकरियां करता था सरकार की ऐश लूटता था और आज इन्हें बातें आ रही हैं। चमकीला और ‘गंदे गानों’ का जिक्र: बिट्टू ने कहा,यही वो बंदा है जिसने आज तक के सबसे गंदे गाने गाए। जिस चमकीला ने पंजाब की बेटियों-बहनों के लिए सबसे गंदे गाने बनाए और जिसे आतंकवादियों ने मारा था, उस पर इसने फिल्म बनाई। अगर इसे बेटियों-बहनों की इतनी ही फिक्र होती तो कभी चमकीला फिल्म न बनाता। सबसे गंदी पिक्चर का ये किरदार बना और आज ये संत बन रहा है। OTT से फिल्म हटाना सिर्फ पब्लिसिटी स्टंट’: बिट्टू ने खुलासा किया कि फिल्म को OTT से हटाना कोई सरकारी दबाव नहीं था। इन्हें पता था कि दो-तीन दिन में इनका पैसा पूरा हो जाएगा। जब इनका 199 या 399 रुपये वाला टारगेट पूरा हो गया, तो पब्लिक स्टंट के लिए बोल दिया कि फिल्म हटाई जा रही है। OTT (Over The Top) पर सरकार का कोई कंट्रोल नहीं होता,ये जब चाहें फिल्म डाल सकते हैं आज डालें, कल डालें,कोई नहीं रोक रहा। यह सिर्फ इनका ड्रामा है। शहीद बेअंत सिंह और BJP पर क्या बोले बिट्टू?
बेअंत सिंह के समय खालड़ा पर केस नहीं: बिट्टू ने इतिहास साफ करते हुए कहा,जब तक सरदार बेअंत सिंह मुख्यमंत्री रहे,जसवंत सिंह खालड़ा पर न तो कोई केस हुआ,न ही पुलिस ने उन्हें कभी बुलाया। 31 अगस्त को बेअंत सिंह जी की शहादत हुई और उसके बाद 6 सितंबर को खालड़ा को उठाया गया। जो लोग बिना जानकारी के बेअंत सिंह जी पर उंगली उठा रहे हैं, उन्हें पता होना चाहिए कि उनके समय में खालड़ा साहब को किसी ने उंगली तक नहीं लगाई थी। अपनी ही पार्टी (BJP) को नसीहत – हमारा क्या लेना-देना?”: रवनीत बिट्टू ने पंजाब बीजेपी के नेताओं को भी खरी-खरी सुनाई। उन्होंने कहा,मैं पंजाब बीजेपी की लीडरशिप से कहना चाहता हूं कि हर बात पर बैकफुट पर जाने की जरूरत नहीं है। 1980 से लेकर 95 तक पंजाब में या तो कांग्रेस की सरकार थी या गवर्नर रूल था। बीजेपी तब न केंद्र में थी, न पंजाब में। बीजेपी को क्यों सफाई देनी पड़ रही है? छाती तान कर मीडिया और लोगों के सामने आओ और कहो कि इसमें हमारा कोई लेना-देना नहीं है। रवनीत बिट्टू के इस बयान ने साफ कर दिया है कि वे पंजाब के मुद्दों पर किसी भी सेलिब्रिटी को बख्शने के मूड में नहीं हैं। उन्होंने दिलजीत की छवि पर सीधा वार करते हुए उनके दोहरे चरित्र को जनता के सामने रखने की कोशिश की है।
Source link
