Headlines

लुधियाना PAU के बाहर दो कारों की टक्कर:गेट से निकलते ही छात्र की गाड़ी सामने आ रहे वाहन से भिड़ी, बाल बाल बचे सवार




लुधियाना के पी.ए.यू. थाना क्षेत्र में सोमवार को एक सड़क हादसा हो गया, जहां दो कारों की आपस में जोरदार टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में दोनों वाहनों को काफी नुकसान पहुंचा है, हालांकि गनीमत यह रही कि हादसे में कोई भी घायल नहीं हुआ। घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई और स्थिति को देखते हुए पुलिस को सूचित किया गया। गेट नंबर-5 के बाहर तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर हादसे में शामिल एक कार के चालक अतुल ने बताया कि वह पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी (पीएयू) में फूडटेक का छात्र है। उसने जानकारी दी कि वह अपनी कार से पीएयू के गेट नंबर-5 से बाहर निकल रहा था, तभी एक तेज रफ्तार कार ने उसकी गाड़ी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों गाड़ियों के अगले हिस्से बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। बहस के बाद मौके पर पहुंची पुलिस हादसे के तुरंत बाद दोनों कारों के चालकों के बीच कुछ देर कहासुनी और बहस हुई। स्थिति को बिगड़ता देख वहां मौजूद लोगों ने बीच-बचाव किया और पी.ए.यू. थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और घटनास्थल का मुआयना किया। सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी पुलिस पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों का निरीक्षण करने के बाद चालकों को थाने तलब किया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और दुर्घटना के सही कारणों की पुष्टि के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जाएगी। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *