Headlines

लेडी IAS कंवलप्रीत बराड़ जालंधर ED दफ्तर में पेश:रजिस्टर पर साइन किए, सीधे अंदर चली गईं; 10 दिन में दूसरी बार पहुंचीं




पंजाब कैडर की आईएएस अधिकारी कंवलप्रीत बराड़ 10 दिनों में दूसरी बार जालंधर के ईडी दफ्तर में पेश हुईं। वह गुरुवार सुबह करीब 10 बजे ईडी कार्यालय पहुंचीं। यहां उन्होंने रजिस्टर पर पेशी को लेकर हस्ताक्षर किए। किसी से बात किए बिना सीधे अंदर चली गईं। यह कार्रवाई मोहाली स्थित एक प्रोजेक्ट से जुड़ी कथित अनियमितताओं के मामले में की जा रही है। ईडी की जांच के मुताबिक, प्रोजेक्ट के लिए जमीन के लैंड यूज में बदलाव यानी CLU की मंजूरी देने में कथित तौर पर अनियमितताएं हुई थीं। इसी सिलसिले में कंवलप्रीत बराड़ से पूछताछ की जा रही है। इससे पहले ईडी ने उन्हें 18 अगस्त को पूछताछ के लिए समन किया था। उस दिन उनसे करीब साढ़े आठ घंटे तक पूछताछ हुई थी। इसी मामले में अब उन्हें दोबारा पूछताछ के लिए बुलाया गया है। मामले के मुख्य प्रमोटर अजय सहगल को ईडी पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। अब विस्तार से पढ़ें क्या है पूरा मामला:- कई अधिकारियों से हो चुकी पूछताछ जांच का दायरा ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी और आवास विभाग के कामकाज में अनियमितताओं तक बढ़ गया है। ईडी पहले कई वरिष्ठ अधिकारियों से पूछताछ कर चुकी है। सनटेक सिटी समेत अन्य प्रोजेक्ट्स को जारी की गई CLU मंजूरियों से जुड़ा पूरा रिकॉर्ड मांगा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *