Headlines

लोहारू मार्केट कमेटी ने बांटे हादसे पीड़ितों को चेक:खेत में काम करते हुए गई किसान की जान, महिला को मिली पांच लाख की सहायता




भिवानी जिले के लोहारू स्थित मार्केट कमेटी ने गुरुवार को कृषि कार्य के दौरान हुए हादसों के पीड़ितों को सहायता राशि के चेक वितरित किए। चेक वितरण मार्केट कमेटी अध्यक्ष संजय नेहरा की अध्यक्षता में किया गया। इस योजना के तहत खेत में काम करते समय मृत्यु होने अथवा शरीर का कोई अंग भंग होने के मामलों में पात्र लाभार्थियों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। मार्केट कमेटी अध्यक्ष संजय नेहरा ने बताया कि खेत में काम करते समय मृत्यु होने पर पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दी जाती है। महिला को दिया पांच लाख का चेक इसी क्रम में शकुंतला को पांच लाख रुपए की सहायता राशि का चेक प्रदान किया गया। वहीं, खेत में काम करते समय शरीर का अंग भंग होने के मामलों में मुन्नी देवी, चंदन और जयपाल को 37 हजार 500 रुपए प्रत्येक की सहायता राशि के चेक वितरित किए गए। इस अवसर पर लोहारू मार्केट कमेटी के सचिव विवेक पंघाल, अनिल गोयल, कैलाश शर्मा और सुनील शर्मा सहित अन्य कर्मचारी तथा लाभार्थी मौजूद रहे। मार्केट कमेटी अधिकारियों ने बताया कि पात्र किसानों और कृषि कार्य के दौरान दुर्घटना से प्रभावित लोगों को नियमानुसार सहायता उपलब्ध करवाने का कार्य जारी रहेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *