Headlines

वरना सवार बदमाशों ने गोलियां चलाकर लूटे 7 लाख:हिसार-फतेहाबाद मार्ग पर व्यापारियों से वारदात, पेट्रोल पंप पर पेमेंट देने जा रहे थे




फतेहाबाद में हिसार-फतेहाबाद मार्ग पर खारा खेड़ी के पास सारंगपुर रोड पर लूट की वारदात हुई। वरना कार में सवार 3-4 नकाबपोश बदमाशों ने एक वेन्यू गाड़ी को रोककर फायरिंग की। इसके बाद वे गाड़ी में रखे 7 लाख रुपए से भरा बैग लूटकर भाग गए। जानकारी के अनुसार, आदमपुर निवासी संदीप, सदलपुर निवासी प्रमोद और आदमपुर निवासी कुलदीप शनिवार शाम करीब 7 बजे अपनी वेन्यू गाड़ी से आदमपुर से बड़ोपल स्थित पेट्रोल पंप पर पेमेंट देने जा रहे थे। उनके पास 7 लाख रुपए की नकदी एक बैग में रखी थी। नकाबपोश बदमाशों ने रोका रास्ता जैसे ही उनकी वेन्यू गाड़ी खारा खेड़ी के पास सारंगपुर रोड पर पहुंची, तभी एक वरना कार में आए 3-4 नकाबपोश बदमाशों ने उनका रास्ता रोक लिया। गाड़ी सवार संदीप और अन्य लोग कुछ समझ पाते, इससे पहले ही बदमाशों ने गाड़ी पर 3 से 4 राउंड फायरिंग कर दी। गोलियों की आवाज से इलाके में दहशत फैल गई। फायरिंग के बाद बदमाशों ने गाड़ी में रखा 7 लाख रुपए का नकदी से भरा बैग जबरन छीन लिया। हथियार लहराते हुए वे अपनी कार से मौके से फरार हो गए। गनीमत रही कि इस वारदात में गाड़ी सवारों को गोली नहीं लगी, लेकिन घटना के बाद से वे काफी डरे हुए हैं। पुलिस टीम मौके पर पहुंची घटना की सूचना मिलते ही बड़ोपल पुलिस चौकी की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और वारदात वाली जगह का जायजा लिया। पुलिस ने घटनास्थल से सबूत जुटाए हैं और आसपास के इलाकों में कड़ी नाकाबंदी करवाकर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। बड़ोपल पुलिस का कहना है कि संदिग्धों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज देखी जा रही है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ा जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *