Headlines

वर्ल्ड अपडेट्स:कतर के पूर्व अमीर शेख हमद बिन खलीफा का निधन; 74 साल की उम्र में ली अंतिम सांस




कतर के पूर्व अमीर शेख हमद बिन खलीफा अल थानी का रविवार सुबह 74 साल की उम्र में निधन हो गया। इसकी जानकारी कतर के सर्वोच्च सरकारी निकाय अमीरी दीवान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर दी। अमीरी दीवान ने अपने बयान में कहा कि शेख हमद ने रविवार सुबह अंतिम सांस ली। हालांकि, उनके निधन का कारण नहीं बताया गया है। शेख हमद बिन खलीफा अल थानी 1995 से 2013 तक कतर के अमीर रहे। उनके कार्यकाल में कतर ने आर्थिक और कूटनीतिक स्तर पर तेजी से विकास किया। वर्ष 2013 में उन्होंने सत्ता अपने बेटे शेख तमीम बिन हमद अल थानी को सौंप दी थी, जो वर्तमान में कतर के अमीर हैं। अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… अमेरिकी सीनेटर लिंडसे ग्राहम का निधन, अचानक हुई बीमारी से 71 साल की उम्र में मौत अमेरिका के सीनियर रिपब्लिकन नेता और साउथ कैरोलिना से सीनेटर लिंडसे ग्राहम का शनिवार रात निधन हो गया। वह 71 वर्ष के थे। उनके कार्यालय ने रविवार तड़के जारी बयान में कहा कि अचानक हुई बीमारी के बाद उनका निधन हुआ। परिवार ने लोगों से प्रार्थना करने और इस कठिन समय में निजता बनाए रखने की अपील की है। लिंडसे ग्राहम अमेरिकी राजनीति के प्रमुख रिपब्लिकन नेताओं में शामिल थे। वह 1994 में पहली बार प्रतिनिधि सभा (हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स) के लिए चुने गए थे। इसके बाद 2002 में अमेरिकी सीनेट पहुंचे और तब से दक्षिण कैरोलिना का प्रतिनिधित्व कर रहे थे। हाल ही में वह यूक्रेन गए थे, जहां उन्होंने राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से मुलाकात कर रूस-यूक्रेन युद्ध पर चर्चा की थी। सीनेट में ग्राहम बजट समिति के चेयरमैन थे। इसके अलावा वह एप्रोप्रिएशंस कमेटी, ज्यूडिशियरी कमेटी और एनवायरमेंट एंड पब्लिक वर्क्स कमेटी के सदस्य भी रहे। राजनीति में आने से पहले ग्राहम अमेरिकी वायुसेना में वकील के रूप में सक्रिय ड्यूटी पर रहे। बाद में उन्होंने साउथ कैरोलिना एयर नेशनल गार्ड में भी सेवा दी और खाड़ी युद्ध के दौरान उन्हें फिर से सक्रिय ड्यूटी पर बुलाया गया था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *