Headlines

वाराणसी-DIOS को आफिस में घुसकर गोली मारने की धमकी:आफिस में घुसे शिक्षक ने दी गालिया फिर दरवाजे में मारी लात, भोलेंद्र की तहरीर पर केस




वाराणसी के जिला विद्यालय निरीक्षक को गंगापुर कॉलेज के शिक्षक से जान से मारने की धमकी मिली है। उनके कार्यालय में घुसकर शिक्षक ने गाली गलौज किया, डीआईओएस को धमकाया फिर गोली मारने की धमकी दी। कार्यालय पहुंचने पर उसने कर्मचारियों से मारपीट भी की। उन्हें भला बुरा कहा फिर बिना अनुमति के डीआईओएस आफिस के दरवाजे में लात मारकर अंदर घुस गया। इसके बावजूर डीआईओएस शिक्षक को समझाते रहे लेकिन उसने एक नहीं सुनी। अधिकारियों को मामले से अवगत कराने के बाद जिला विद्यालय निरीक्षक भोलेन्द्र प्रताप ने कैंट थाने में तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी शिक्षक के खिलाफ केस दर्ज किया, अब उसकी गिरफ्तारी को दबिश दी जा रही है
मंगलवार की रात पुलिस ने डीआईओएस की तहरीर पर डीआईओएस कार्यालय में हंगामा, सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने, कर्मचारियों से मारपीट के आरोप में केस दर्ज किया। कैंट पुलिस ने एक सहायक अध्यापक को नामजद किया। आरोप है कि सहायक अध्यापक ने डीआईओएस को गोली मारने की धमकी भी दी। बताया कि 16 जुलाई को सुबह करीब 11 बजे गंगापुर इंटर कॉलेज गंगापुर के सहायक अध्यापक रमाशंकर शास्त्री बिना अनुमति उनके कार्यालय कक्ष में पहुंच गए। उन्होंने अपने सेवा संबंधी लंबित प्रकरण को लेकर नाराजगी जताते हुए अभद्र भाषा का प्रयोग किया और गाली-गलौज की। डीआईओएस ने उन्हें बताया कि उनके सेवा संबंधी देयों का भुगतान नियमानुसार किया जा चुका है, कोई भुगतान लंबित नहीं है। अध्यापक को आवश्यक अभिलेख उपलब्ध कराने के लिए कहा गया था, जिसे उन्होंने अब तक प्रस्तुत नहीं किया। आरोप है कि समझाने के बावजूद रमाशंकर शास्त्री नहीं माने और डीआईओएस को गोली मारने की धमकी देने लगे। जब कार्यालय सहायकों ने उन्हें बाहर जाने के लिए कहा तो उन्होंने कक्ष से निकलकर दरवाजा बाहर से बंद कर दिया। बाहर मौजूद कर्मचारियों के साथ मारपीट की, जिससे कार्यालय का सरकारी कार्य प्रभावित हुआ। जिला विद्यालय निरीक्षक भोलेन्द्र प्रताप ने कैंट थाने में तहरीर दी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *