![]()
मध्यप्रदेश मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी विदिशा में पावर हाउस सबस्टेशन पर पावर ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ा रही है। इस कार्य के चलते मंगलवार को 11 केवी बालविहार फीडर से जुड़े क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक, यानी लगभग पांच घंटे तक बिजली बंद रहेगी। बिजली कटौती से बाल विहार, स्वर्णकार कॉलोनी, किरी मोहल्ला, माधवगंज, हॉस्पिटल रोड, लुहोंगी मोहल्ला, निकासा, दुर्गा चौक और तलैया मोहल्ला सहित आसपास के कई क्षेत्र प्रभावित होंगे। शहर के मुख्य बाजार में भी बिजली बंद रहने से दुकानों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर असर पड़ने की संभावना है। बिजली से चलने वाले उपकरण, मशीनें, कंप्यूटर, प्रिंटर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम इस दौरान बंद रहेंगे। व्यापारियों और आम लोगों को करीब पांच घंटे तक असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, बिजली कंपनी ने स्पष्ट किया है कि यह कार्य भविष्य में बेहतर और सुचारु बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए किया जा रहा है।
Source link
विदिशा में 5 घंटे बिजली कटौती:पावर ट्रांसफार्मर क्षमता वृद्धि के कारण बालविहार फीडर प्रभावित
