Headlines

पठानकोट में डेंगू रोकथाम के लिए अभियान:आम आदमी क्लीनिकों में मिले लार्वा को किया नष्ट, शहरी और ग्रामीण हॉटस्पॉट इलाकों में चेकिंग




पंजाब स्वास्थ्य विभाग के निर्देशों पर शुक्रवार को पठानकोट जिले में डेंगू की रोकथाम के लिए एक विशेष एंटी-डेंगू अभियान चलाया गया। सिविल सर्जन डॉ. सुनीता शर्मा के आदेशों और एपिडेमियोलॉजिस्ट डॉ. सचिन गुलेरिया के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों के हॉटस्पॉट इलाकों में ताबड़तोड़ चेकिंग की। शहरी क्षेत्र में डेंगू से अति-संवेदनशील (हॉटस्पॉट) माने जाने वाले कई इलाकों में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। स्वास्थ्य टीमों ने शास्त्री नगर, सैलीकुलियां रोड, राम शरण कॉलोनी, पुराना एसडीएम कार्यालय, डीटीओ कार्यालय, विष्णु नगर और लमीनी जैसे क्षेत्रों का दौरा किया। इसके साथ ही, ग्रामीण इलाकों के विभिन्न स्वास्थ्य ब्लॉकों में आने वाले संवेदनशील गांवों और मोहल्लों में भी टीमों ने डोर-टू-डोर सर्वे किया। आम आदमी क्लीनिकों और जलस्रोतों का निरीक्षण अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने सुबह 9 बजे से 10 बजे तक विभिन्न सार्वजनिक और आवासीय स्थानों पर डेंगू रोधी गतिविधियां चलाईं। इसके बाद, सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक जिले के विभिन्न ‘आम आदमी क्लीनिकों’ का विशेष निरीक्षण किया गया। इस दौरान पानी की टंकियों, गमलों, कूलरों, पुराने कबाड़ और पानी जमा होने वाले अन्य सभी संभावित कंटेनरों की बारीकी से जांच की गई। मौके पर नष्ट किया गया लार्वा, हुआ स्प्रे जांच के दौरान जिन भी जगहों पर स्थिर पानी में डेंगू का मच्छर (लार्वा) पनपता हुआ मिला, उसे स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा तुरंत मौके पर ही केमिकल डालकर नष्ट कर दिया गया। इसके अलावा, मच्छरों के प्रकोप को रोकने और उन्हें पनपने से बचाने के लिए संभावित स्थानों पर कीटनाशक दवाइयों का छिड़काव भी करवाया गया। स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवायजरी जांच के साथ-साथ स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने स्थानीय नागरिकों को डेंगू से बचाव के प्रति जागरूक भी किया। अधिकारियों ने आम जनता से अपील की है कि वे अपने घरों, कूलरों, छतों और आसपास कहीं भी पानी जमा न होने दें। पानी के बर्तनों और कंटेनरों को हफ्ते में कम से कम एक बार जरूर साफ करके सुखाएं, ताकि डेंगू के मच्छरों के चक्र को तोड़ा जा सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *