Headlines

BRICS Summit Delhi Goodie Bag


नई दिल्ली23 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
गुडी बैग की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।  - Dainik Bhaskar

गुडी बैग की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

दिल्ली के भारत मंडपम में 12 और 13 सितंबर को 18वीं BRICS समिट होगी। इसमें शामिल पत्रकारों और प्रतिनिधियों को खास गुडी बैग दिया जाएगा।

इस बैग में देश के अलग-अलग हिस्सों के उत्पाद शामिल हैं। इसका मकसद विदेशी और भारतीय मेहमानों को भारत की संस्कृति और स्थानीय उत्पादों से परिचित कराना है।

इस बैग में बिहार का सत्तू और मखाना शामिल है। इसके साथ ही बैग में केले के चिप्स, ओडिशा की कॉफी और गुजरात का स्टोल भी मौजूद है।

गुडी बैग के अंदर के सामान की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

गुडी बैग के अंदर के सामान की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट के स्टॉल लगे

देश के 770 जिलों के 1200 से अधिक उत्पाद भारत मंडपम में लाए गए हैं।

देश के 770 जिलों के 1200 से अधिक उत्पाद भारत मंडपम में लाए गए हैं।

ब्रिक्स सम्मेलन में ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट’ प्रदर्शनी भी लगाई गई है। इसमें देश भर के 70 अनोखे कला और हथकरघा उत्पाद दिखाए गए हैं।

यह प्रदर्शनी 770 जिलों के 1,200 से अधिक अनोखे उत्पादों को दुनिया के सामने लाने की मुहिम का हिस्सा है।

वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय में ‘एक जिला एक उत्पाद’ की सीनियर एवीपी सोनिया दुहन ने कहा, “इस पहल के तहत सभी राज्य और केंद्र शासित प्रदेश काम कर रहे हैं।

पुरी में रेत से नेताओं की तस्वीरें

रेत से बनाई गई BRICS लीडर्स की फोटो।

रेत से बनाई गई BRICS लीडर्स की फोटो।

ओडिशा के पुरी में सैंड आर्टिस्ट मानस कुमार साहू ने शुक्रवार को रेत से एक खास कला बनाई। यह भारत आ रहे BRICS नेताओं के स्वागत के लिए तैयार की गई।

इस रेत कला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा के चित्र हैं।

मानस कुमार साहू ने यह पूरी कलाकृति आठ घंटे में तैयार की। यह कला पूरी तरह रेत से बनाई गई है।

BRICS शिखर सम्मेलन 2026: कार्यक्रम

आज BRICS व्यापार मंच मुख्य कार्यक्रम रहेगा। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन इसके पूर्ण सत्र को संबोधित करेंगे। वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे और इनोप्रोम प्रदर्शनी में भी शामिल होंगे।

शनिवार, 12 सितंबर

BRICS नेताओं का शिखर सम्मेलन दोपहर 2:35 बजे बंद कमरे के सत्र से शुरू होगा। इसमें समावेशी वैश्विक शासन और बहुपक्षीय व्यवस्था को मजबूत करने पर चर्चा होगी।

इसके बाद:

शाम 4:25 बजे: भारत नवाचार प्रदर्शनी

शाम 5:05 बजे: नेताओं का सामूहिक फोटो सत्र और पौधरोपण

शाम 7:30 बजे: प्रधानमंत्री मोदी की ओर से रात्रिभोज

रविवार, 13 सितंबर

BRICS नेताओं का पहुंचना सुबह 9:55 बजे शुरू होगा। इसके बाद 10:35 बजे आधिकारिक सामूहिक फोटो होगी।

सुबह 10:50 बजे समिट का उद्घाटन सत्र शुरू होगा।

30 हजार जवानों का पहरा, एयर डिफेंस में आकाश मिसाइल तैनात

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों के 30 हजार जवान तैनात रहेंगे। एयर डिफेंस में आकाश मिसाइलों के साथ-साथ वायुसेना के लड़ाकू जेट भी तैनात हैं। विदेशी राष्ट्राध्यक्षों और प्रतिनिधिमंडलों के लिए 11 होटल और 35 सुरक्षित रूट तय किए गए हैं।

रूटों पर फेस रिकॉग्निशन कैमरे भी लगे हैं। गणतंत्र दिवस की तरह सख्त निगरानी व्यवस्था है। यहां एंटी एयरक्राफ्ट गन, एंटी ड्रोन सिस्टम और स्नाइपर तैनात हैं।

————————-

ये खबर भी पढ़ें…

पीएम मोदी पुतिन से गले मिले, भारत-मंडपम में मीटिंग जारी:भारत खरीद सकता है रडार की पकड़ में न आने वाला विमान, एयरस्ट्राइक में गेमचेंजिंग होगा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत मंडपम पहुंच चुके हैं। दोनों की मीटिंग शुरू हो गई है। बैठक में रक्षा सहयोग पर चर्चा अहम रहने की उम्मीद है। पूरी खबर पढ़ें…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *