Headlines

विराट कोहली-अनुष्का शर्मा प्रेमानंदजी से मिलने पहुंचे:कीचड़ भरे रास्ते में हाथ थामकर नंगे पैर चले; वृंदावन आश्रम में एक घंटा रुके




क्रिकेटर विराट कोहली और पत्नी अनुष्का शर्मा ने वृंदावन में संत प्रेमानंद के दर्शन किए। दोनों बुधवार तड़के 4 बजे केली कुंज आश्रम पहुंचे। चेहरे पर मास्क लगाकर नंगे पांव आश्रम के अंदर गए। बारिश की वजह से रास्ते में कीचड़ था। विराट, अनुष्का का हाथ थामकर कीचड़ में चलते नजर आए। संत प्रेमानंद के शिष्यों ने उनकी अगवानी की। दोनों करीब 1 घंटे तक आश्रम में रहे। बाहर आए तो विराट के माथे पर चंदन का टीका लगा था। हाथ में प्रसाद था। फिर आश्रम से 150 मीटर दूर महाराजजी के गुरु हित गोविंद शरण महाराज के आश्रम पहुंचे। उनके दर्शन किए और आशीर्वाद लिया। इससे पहले, IPL जीतने के बाद 2 जून को विराट और अनुष्का ने वृंदावन में संत प्रेमानंद के दर्शन किए थे। दोनों 2 घंटे तक आश्रम में रहे थे। माथे पर चंदन, त्रिपुंड और हाथ में एक किताब लेकर बाहर आए थे। विराट-अनुष्का की 4 तस्वीरें… इंग्लैंड दौरा खत्म कर वृंदावन पहुंचे विराट इंग्लैंड के खिलाफ तीन वनडे मैच की सीरीज में मिली 2-1 की मात के बाद विराट कोहली ने वृंदावन पहुंचे। गुरु पूर्णिमा से पहले गुरु का आशीर्वाद लिया। 8वीं बार प्रेमानंदजी से मिलने पहुंचे विराट-अनुष्का
विराट और अनुष्का ने अब तक 8 बार संत प्रेमानंद से मुलाकात की है। दोनों पहली बार 4 जनवरी 2023 को संत प्रेमानंद से मिले थे। 3 साल में दोनों की यह 8वीं और इस साल चौथी मुलाकात है। जून से पहले 20 अप्रैल को अक्षय तृतीया के दिन महाराजजी के दर्शन किए थे। सत्संग सुना था। 16 फरवरी को बेटे अकाय के जन्मदिन के बाद भी दोनों यहां आए थे। 2025 में भी यह कपल तीन बार आश्रम पहुंचा था। जनवरी में बच्चों के साथ पहुंचे। इसके बाद मई और दिसंबर में प्रेमानंदजी के दर्शन किए थे। खबर अपडेट की जा रही है…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *