Headlines

विश्व रेबीज दिवस पर सवाई माधोपुर में कई गतिविधियां आयोजित:रणथंभौर टाइगर रिजर्व ने आवारा डॉग्स का टीकाकरण किया




सवाई माधोपुर में विश्व रेबीज दिवस के अवसर पर सोमवार को रणथंभौर टाइगर रिजर्व की ओर से रेबीज रोग की रोकथाम और जन-जागरूकता को लेकर विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गई। इस दौरान आवारा डॉग्स का रेबीज टीकाकरण किया गया और आमजन को संक्रमण से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। रणथंभौर टाइगर रिजर्व के सीसीएफ शारदा प्रताप सिंह के निर्देशन व डीएफओ मानस सिंह के मार्गदर्शन में क्षेत्र में आवारा डॉग्स के बीच रेबीज टीकाकरण अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पशुधन निरीक्षक जीत सिंह खंगार और फरहान खान ने डॉग्स का टीकाकरण किया। उप निदेशक रणथंभौर टाइगर रिजर्व डॉ. चन्द्र प्रकाश मीणा के निर्देशन में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और पंपलेट के माध्यम से लोगों को रेबीज रोग, डॉग्स के टीकाकरण के महत्व और संक्रमण से बचाव के उपायों के बारे में जागरूक किया। लोगों को डॉग्स के काटने की स्थिति में तत्काल अपनाई जाने वाली सावधानियों की भी जानकारी दी गई। डॉग्स के काटने पर तुरंत डॉक्टरी सलाह ले वन विभाग के अनुसार अभियान का उद्देश्य डॉग्स में रेबीज संक्रमण की रोकथाम के साथ मानव स्वास्थ्य के लिए संभावित जोखिम को कम करना है। साथ ही, रणथंभौर जैसे वन्यजीव क्षेत्र के आसपास संक्रमण के संभावित प्रसार को रोकने की दिशा में भी डॉग्स का समय पर टीकाकरण महत्वपूर्ण है। रणथंभौर टाइगर रिजर्व ने आमजन से अपील की कि वे डॉग्स का समय-समय पर टीकाकरण करवाएं। डॉग्स के काटने की स्थिति में घाव को तत्काल साबुन और स्वच्छ पानी से अच्छी तरह धोएं तथा बिना विलंब डॉक्टरी परामर्श लेकर आवश्यक एंटी-रेबीज उपचार प्राप्त करें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *