![]()
खरगोन में मंगलवार, 29 सितंबर को 11केवी कलेक्टर फीडर पर बिजली लाइन का रखरखाव कार्य होगा। इस वजह से सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी। यह कटौती कुल 5 घंटे की होगी।
इस दौरान बस स्टैंड, राधावल्लभ मार्केट सहित 20 से ज्यादा कॉलोनियों और बाजार क्षेत्र में बिजली नहीं आएगी। टैगोर पार्क, फव्वारा चौक, टीआईटी कॉम्प्लेक्स, छठी माता मंदिर क्षेत्र, जवाहर मार्ग, रविंद्रनगर और अंबेडकर भवन एरिया भी प्रभावित रहेंगे।
बिजली वितरण कंपनी के शहर सहायक यंत्री देवानंद मालवीय ने बताया कि बारिश के चलते बिजली लाइनों का जरूरी रखरखाव किया जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि बिजली कटौती के समय में बदलाव हो सकता है।
Source link
खरगोन में मंगलवार को कलेक्टर फीडर का मेंटेनेंस:सुबह 9 बजे से 5 घंटे बंद रहेगी बिजली; बस स्टैंड व राधावल्लभ मार्केट में असर
