Headlines

शराब के नशे में फोरलेन पर कंटेनर दौड़ाया:इंदौर-अहमदाबाद फोरलेन पर 2 डायल 112 ने पीछा कर पकड़ा




धार में इंदौर-अहमदाबाद फोरलेन पर शराब के नशे में एक कंटेनर चालक ने वाहन को लापरवाही से दौड़ाया। इस दौरान कई बाइक सवार उसकी चपेट में आने से बाल-बाल बच गए। सूचना मिलने पर पुलिस टीमों ने कंटेनर का पीछा किया और भलगांवड़ी के पास रोककर चालक को गिरफ्तार कर लिया। घटना मंगलवार शाम की है आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया है। कंटेनर धार से राजगढ़ की ओर जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चालक शराब के नशे में था और वाहन को अनियंत्रित तरीके से चला रहा था। घटना के दौरान कई बाइक सवारों को बचकर निकलना पड़ा। देखें तस्वीरें… पुलिस कंटेनर का पीछा कर रुकवाया
सूचना मिलने पर तिरला डायल-112 और नौगांव डायल-112 की टीमों ने कंटेनर का पीछा शुरू किया। पुलिस ने वाहन रोकने की कोशिश की, लेकिन चालक नहीं रुका। आरोप है कि चालक ने पीछा कर रहे डायल-112 वाहन को भी टक्कर मारने का प्रयास किया। स्थिति को देखते हुए तिरला थाना प्रभारी ज्योति पटेल भी पुलिस टीम के साथ कंटेनर के पीछे रवाना हुईं। पुलिस ने लगातार पीछा करने के बाद भलगांवड़ी के पास कंटेनर को रोक लिया। चालक को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए हिरासत में लिया गया है। घटना का एक कार चालक ने मोबाइल से वीडियो भी बनाया। गनीमत रही कि अनियंत्रित कंटेनर की वजह से कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। कंटेनर के कारण कई बाइक सवार और पुलिस वाहन बाल-बाल बच गए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *