Headlines

Jaipur CJP School Chalo Abhiyan Controversy


राजस्थान में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) के स्कूल चलो अभियान को लेकर सियासी हलचल बढ़ती जा रही है। पार्टी के सह-संयोजक और प्रवक्ता आशुतोष रांका ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर आरोप लगाया है कि राजस्थान पुलिस मेरे घर आने-जाने वाले हर व्यक्ति पर नज

.

उन्होंने राजस्थान पुलिस को टैग करते हुए लिखा- यदि पुलिस मुझे गिरफ्तार करना चाहती है तो सीधे आकर गिरफ्तार कर सकती है। मैं और मेरी टीम राजस्थान के सभी स्कूलों के ठीक होने तक अभियान जारी रखेंगे।

DCP ईस्ट रंजिता शर्मा ने कहा- पुलिस किसी दूसरे पते पर तस्दीक करने के लिए मौके पर पहुंची थी। संयोग से आशुतोष रांका का घर भी वहीं था। रांका ने अपने पोस्ट में जैसा दावा किया है, वैसा कुछ नहीं है।

22 अगस्त को ग्रामीणों ने CJP प्रवक्ता आशुतोष रांका (लाल गोले में) और उनके साथियों को पीट-पीटकर भगा दिया।

22 अगस्त को ग्रामीणों ने CJP प्रवक्ता आशुतोष रांका (लाल गोले में) और उनके साथियों को पीट-पीटकर भगा दिया।

22 अगस्त को स्कूल निरीक्षण के दौरान हुआ था विवाद

दरअसल, 22 अगस्त को CJP की टीम बगरू के रामपुरा गांव स्थित सरकारी स्कूल का निरीक्षण करने पहुंची थी। इस दौरान ग्रामीणों ने CJP कार्यकर्ताओं को स्कूल में प्रवेश करने से रोक दिया था। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट हो गई।

घटना के बाद भगदड़ की स्थिति बन गई थी। CJP ने इसे सोची-समझी साजिश बताते हुए हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग की थी। पार्टी की ओर से इस मामले में बीजेपी पर गुंडागर्दी का आरोप भी लगाया गया था।

आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग जारी

CJP कार्यकर्ता अब भी मारपीट की घटना में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। इसी बीच आशुतोष रांका की ओर से पुलिस निगरानी को लेकर किया गया X पोस्ट सामने आने के बाद इसे बगरू स्कूल विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है।

ये भी पढ़ें…

जयपुर- CJP प्रवक्ता को पीटा,मंत्री को 48 घंटे का अल्टीमेटम:अभिजीत दीपके बोले- मारपीट करने वाले गुंडों को गिरफ्तार नहीं किया, तो मैं जयपुर आऊंगा

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) प्रवक्ता आशुतोष रांका और उनके साथियों पर जयपुर में हमला हुआ है। रांका शुक्रवार सुबह 10 बजे सीतापुरा के राजकीय प्राथमिक स्कूल रामपुरा कंवरपुरा का निरीक्षण करने पहुंचे थे। तभी ग्रामीणों ने उन्हें पीटकर वहां से खदेड़ दिया। उनकी गाड़ियों पर भी पथराव किया गया। रांका के साथ मौजूद महिला समर्थकों पर गांव की महिलाओं ने मिट्टी फेंकी। (पूरी खबर पढ़ें)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *