Headlines

शहडोल में दुष्कर्म का आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार:अमलाई पुलिस ने कार्रवाई कर धमकी देने वाले को पकड़ा




शहडोल जिले की अमलाई पुलिस ने दुष्कर्म के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपी को उसके गांव से पकड़ा। उसे न्यायालय में पेश कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने महिला थाना शहडोल में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि अमलाई थाना क्षेत्र के बुड़वा निवासी अभिमन्यु कोल (33) ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि घटना के बाद आरोपी ने उसे किसी को जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी दी थी। शिकायत मिलने पर मामला अमलाई थाना को स्थानांतरित किया गया। यहां आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए, पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय कुमार अग्रवाल ने आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए। आरोपी को कोर्ट में किया पेश मुखबिर की सूचना के आधार पर दबिश देकर, पुलिस ने आरोपी अभिमन्यु कोल को घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद, आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आगे की वैधानिक प्रक्रिया शुरू की गई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिलाओं से जुड़े अपराधों में त्वरित कार्रवाई और आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कदम उठाना प्राथमिकता है। पुलिस का कहना है कि महिलाओं के विरुद्ध अपराधों में तत्काल कार्रवाई जारी रहेगी और ऐसे मामलों में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *