Headlines

शामली में कांवड़ यात्रा के बीच ई-रिक्शा का मनमाना किराया:शहर तक पहुंचने के लिए 50 रुपए मांग रहे चालक, पुलिस ने मामला संभाला




शामली में कांवड़ यात्रा के चलते सहारनपुर रोड पर साईं धाम के पास बनाए गए अस्थाई बस स्टैंड पर यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। बसों के रूट बदले जाने के बाद शहर तक पहुंचने के लिए ई-रिक्शा पर निर्भर यात्रियों से मनमाना किराया वसूले जाने के आरोप लग रहे हैं। शनिवार को एक महिला यात्री ने आरटीओ प्रवर्तन अधिकारी से शिकायत कर समस्या बताई। थानाभवन से शामली पहुंची महिला यात्री ने आरोप लगाया कि बस चालक ने उससे शामली तक का किराया लिया, लेकिन साईं धाम से पहले ही उतार दिया। इसके बाद शहर पहुंचने के लिए उसे ई-रिक्शा लेना पड़ा। यात्रियों का कहना है कि कुछ चालक साईं धाम से शहर तक के लिए करीब 50 रुपए तक मांग रहे हैं। अतिरिक्त किराया नहीं होने के कारण महिलाओं और परिवार के साथ आए यात्रियों को ज्यादा परेशानी उठानी पड़ रही है। सवारी बैठाने की होड़ में बस की लाइट तोड़ी अस्थाई बस स्टैंड पर यात्रियों को बैठाने के लिए ई-रिक्शा चालकों में भी होड़ मची रहती है। शनिवार को सवारी बैठाने के दौरान एक ई-रिक्शा बस की लाइट से टकरा गया, जिससे लाइट टूट गई। इसके बाद बस चालक और ई-रिक्शा चालक के बीच विवाद हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया। किराया तय करने और मनमानी रोकने की मांग यात्रियों ने प्रशासन और परिवहन विभाग से अस्थाई बस स्टैंड पर ई-रिक्शा का किराया निर्धारित कराने की मांग की है। उनका कहना है कि कांवड़ यात्रा के दौरान रूट डायवर्जन जरूरी है, लेकिन यात्रियों की सुविधा का भी ध्यान रखा जाना चाहिए। साथ ही बसों को निर्धारित स्थान पर ही यात्रियों को उतारने के निर्देश देने की मांग की गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *