![]()
नरसिंहपुर के शाहपुर गांव में शुक्रवार को महिलाओं और ग्रामीण युवाओं ने अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाया। ग्रामीणों ने गांव में शराब बनाने और बेचने वालों के खिलाफ नारेबाजी की और कार्रवाई की मांग की। सूचना मिलने पर करेली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों ने शराब बनाने और बेचने के लिए इस्तेमाल होने वाली सामग्री को नष्ट किया। महिलाओं ने गांव में अवैध शराब की बिक्री बंद कराने और लगातार कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने दो आरोपियों से शराब और लाहन जब्त किया करेली थाने के एसआई विजय धुर्वे के मुताबिक पुलिस कार्रवाई के दौरान दो आरोपियों से करीब 25 लीटर कच्ची शराब और 750 किलो महुआ लाहन जब्त किया गया। शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाली अन्य सामग्री भी जब्त की गई। महिलाओं ने शराब के असर को लेकर जताई चिंता ग्रामीण महिलाओं का कहना है कि गांव में अवैध शराब की बिक्री का असर परिवारों और युवाओं पर पड़ रहा है। उन्होंने पुलिस और प्रशासन से अवैध शराब बनाने और बेचने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई करने की मांग की है।
Source link
शाहपुर में अवैध शराब के खिलाफ महिलाओं ने खोला मोर्चा:25 लीटर कच्ची शराब, 750 किलो लाहन जब्त; दो आरोपियों पर केस
