![]()
सहरसा जिला अतिथि गृह में शुक्रवार को भाजपा की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। इसमें भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष, एमएलसी और कोसी क्षेत्र के संगठन प्रभारी अनिल ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर पार्टी के विशेष अभियान की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ‘25 साल बेमिसाल’ अभियान के तहत 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक जिले में लोगों से जुड़े 13 अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 17 सितंबर से होगी अभियान की शुरुआत अनिल ठाकुर ने बताया कि अभियान की शुरुआत 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से होगी। इस दिन केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थी अपने घरों और स्थानीय मठ-मंदिरों में ‘आशीर्वाद दीया’ जलाएंगे। इसके जरिए प्रधानमंत्री की लंबी उम्र और देश की तरक्की की कामना की जाएगी। विकास कार्यों को जनता तक पहुंचाने पर जोर एमएलसी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले वर्षों में देश ने विकास, सुशासन, महिला सशक्तिकरण, युवा प्रगति, किसान हित और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में कई उपलब्धियां हासिल की हैं। केंद्र सरकार की योजनाओं का उद्देश्य गरीब और जरूरतमंद लोगों को मजबूत बनाना है। गांव-गांव जाकर योजनाओं की जानकारी देंगे कार्यकर्ता अनिल ठाकुर ने भाजपा कार्यकर्ताओं से केंद्र सरकार की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी गांव-गांव तक पहुंचाने की अपील की। उन्होंने कहा कि लोगों को योजनाओं की जानकारी मिलने से वे इसका अधिक से अधिक लाभ उठा सकेंगे। 13 कार्यक्रमों के जरिए चलेगा अभियान उन्होंने बताया कि एक महीने तक चलने वाले इस अभियान में जिले में 13 अलग-अलग कार्यक्रम होंगे। इन कार्यक्रमों के जरिए प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन और देश में हुए विकास कार्यों को जनता के बीच रखा जाएगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा के दोनों जिला महामंत्री शिव भूषण सिंह और भैरवानंद झा, जिला मीडिया प्रभारी सुमित सिन्हा और महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष सुगामनी देवी मौजूद थीं।
Source link
‘25 साल बेमिसाल’, गांव-गांव पहुंचाएंगे PM मोदी की उपलब्धियां:17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक 13 कार्यक्रम; घरों, मंदिरों में जलेंगे आशीर्वाद दीये
