Headlines

बेमेतरा के अटल आवास में सड़क-नाली बदहाल:सीसी रोड और नाली बनाने की मांग, कलेक्टर ने सीएमओ को निर्देश देने को कहा




बेमेतरा शहर के वार्ड नंबर 15 स्थित अटल आवास क्षेत्र में सड़क और नाली की बदहाल व्यवस्था से वार्डवासी परेशान हैं। कच्ची और क्षतिग्रस्त नालियों से गंदा पानी सड़कों और घरों के सामने बह रहा है। वहीं, सड़क पर गड्ढे होने से लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। समस्या से परेशान वार्ड की महिलाएं कलेक्ट्रेट पहुंचीं और कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं को ज्ञापन सौंपकर सीसी रोड और नाली निर्माण कराने की मांग की। अधूरा नाली निर्माण छोड़ने से बढ़ी समस्या वार्डवासियों का आरोप है कि कुछ महीने पहले नाली निर्माण के लिए खुदाई की गई थी, लेकिन काम अधूरा छोड़ दिया गया। इसके बाद से स्थिति और खराब हो गई है। घरों के सामने गंदा पानी जमा होने से बदबू और मच्छरों का खतरा बना रहता है। लोगों का कहना है कि नाली की सफाई के बाद निकाला गया कचरा भी सड़क किनारे छोड़ दिया जाता है। समय पर कचरा नहीं हटने से आसपास गंदगी फैलती है। वार्डवासियों के मुताबिक, वे कई बार जनप्रतिनिधियों को समस्या से अवगत करा चुके हैं, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। घरों के सामने बहता है नाली का पानी, गड्ढों से आवाजाही मुश्किल वार्डवासी नरायणी साहू ने बताया कि सड़क और नाली की बदहाल स्थिति के कारण लोगों को रोजाना परेशानी उठानी पड़ती है। उनका आरोप है कि समस्या को लेकर पार्षद से संपर्क करने और फोन लगाने के बावजूद उचित ध्यान नहीं दिया जा रहा है। वहीं, प्रीति सोनी ने बताया कि उनके घर के सामने नाली का पानी बहने से परेशानी होती है। सड़क और नाली का निर्माण नहीं होने के कारण गड्ढों से होकर आना-जाना पड़ता है। उन्होंने कहा कि नाली की सफाई के बाद निकाला गया कचरा भी वहीं छोड़ दिया जाता है, जिससे आसपास गंदगी फैलती है। हाउसिंग बोर्ड की कॉलोनी, नगर पालिका से कराया जाएगा काम कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने बताया कि अटल आवास क्षेत्र के कुछ वार्डवासी सीसी रोड और नाली निर्माण की मांग को लेकर पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि यह हाउसिंग बोर्ड की कॉलोनी है, जिसे नगर पालिका को हैंडओवर किया जा चुका है। कलेक्टर के अनुसार, इस संबंध में नगर पालिका के मुख्य नगर पालिका अधिकारी (CMO) को निर्देशित किया जाएगा। साथ ही निर्माण कार्य के लिए बजट की मांग करने की बात भी कही गई है। अब वार्डवासियों को सड़क और नाली निर्माण का इंतजार है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *