Headlines

शिअद ने 'AAP' सरकार पर साधा निशाना:तरनतारन में डॉ. दलजीत चीमा ने भर्तियों में भ्रष्टाचार, सुखबीर बादल पर हमले को बताया साजिश




शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने पंजाब की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने पार्टी अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल पर हुए हालिया हमलों को एक गहरी साजिश बताया है। इसके साथ ही, डॉ. चीमा ने सरकारी भर्तियों में भ्रष्टाचार, बंदी सिंहों की रिहाई और धार्मिक स्थलों पर सुरक्षा चूकों जैसे मुद्दों पर भी सरकार को घेरा है। डॉ. चीमा ने कहा कि राज्य में सरकारी भर्तियों के नाम पर बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हो रहा है। उन्होंने रूरल लाइवलीहुड मिशन भर्ती का उदाहरण दिया, जहां हाईकोर्ट को रोक लगाकर एसआईटी जांच के आदेश देने पड़े हैं। अदालत ने पाया है कि लिखित परीक्षा के 70 अंकों का रिकॉर्ड मौजूद है, लेकिन अनुभव और योग्यता के 30 अंकों का कोई रिकॉर्ड नहीं है। इसके अलावा, फार्मेसी ऑफिसर भर्ती का पेपर लीक होने से हजारों युवाओं का भविष्य अधर में लटक गया है। हजूर साहिब के गुरुद्वारा शिकारघाट में सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले पर चिंता व्यक्त करते हुए डॉ. चीमा ने इसे गहरी साजिश करार दिया। उन्होंने कहा कि जब-जब अकाली दल का जनाधार बढ़ता है, तभी पार्टी अध्यक्ष पर इस तरह के हमले होते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि जेड-प्लस सुरक्षा प्राप्त नेता पर कम समय में दो जानलेवा हमले होना एक बड़ी खुफिया विफलता है। बंदी सिंहों की रिहाई के मुद्दे पर डॉ. चीमा ने सरकार से मानवता के मसले पर राजनीति न करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सरकार को इस मामले में कानूनी प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा करना चाहिए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *