Headlines

शिक्षकों को दिल्ली प्रदर्शन में जाने से रोका:श्योपुर पुलिस ने दो बसें रोकी, गांधी पार्क में धरने पर बैठे




दिल्ली में टीईटी परीक्षा के विरोध में प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे शिक्षकों को श्योपुर में पुलिस ने रोक दिया। पुलिस ने दो बसों को बस स्टैंड पर रोका और उनके ड्राइवरों को थाने ले गई। इसके विरोध में शिक्षकों ने गांधी पार्क में धरना शुरू कर दिया, जहां वे रातभर रुकने की तैयारी में हैं। यह घटना तब हुई जब मप्र राज्य अध्यापक संघ सहित सैकड़ों शिक्षक दिल्ली के लिए रवाना हो रहे थे। पुलिस कार्रवाई के बाद शिक्षकों ने कड़ा विरोध जताया। घेराबंदी कर बसों को रोका शिक्षक संघ के अध्यक्ष रामचरित रावत ने बताया कि जिलेभर से सात सौ से अधिक शिक्षक दिल्ली में होने वाले प्रदर्शन में शामिल होने वाले थे। विजयपुर से चार बसें पहले ही रवाना हो चुकी थीं, जबकि श्योपुर और कराहल सहित अन्य स्थानों से भी शिक्षक बसों, गाड़ियों और रेल से दिल्ली के लिए निकले थे। श्योपुर से कुल तीन बसें रवाना होनी थीं। इनमें से एक बस निकल गई थी, लेकिन अन्य दो बसों को पुलिस प्रशासन ने घेराबंदी कर रोक दिया। आवाज दबाने का प्रयास रामचरित रावत ने कहा कि शिक्षक अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण आंदोलन करने जा रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन वे इसे दबने नहीं देंगे। उन्होंने घोषणा की कि वे यहीं रहकर विरोध प्रदर्शन जारी रखेंगे। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में शिक्षक गांधी पार्क में डटे हुए हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *