Headlines

शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए भाजपा ने कमर कसी:मुरादाबाद पहुंचे क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर; भूपेंद्र चौधरी के समधी हैं प्रत्याशी




बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) द्वारा मुरादाबाद मंडल की एक महत्वपूर्ण योजना बैठक आयोजित की गई। इस उच्च-स्तरीय बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को चुनाव के संबंध में जिम्मेदारियां बांटकर पूरी ताकत से चुनाव की तैयारियों में जुट जाने का आह्वान किया। मुरादाबाद में भाजपा के बुद्धि विहार कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर ने एक-एक पदाधिकारी को जिम्मेदारी बांटी। उन्होंने कहा कि हरेक कार्यकर्ता अभी से मिशन 2027 में जुट जाए। उसके पहले एमएलसी चुनाव को भी पूरी गंभीरता से लेकर सभी अपना दायित्व निभाएं।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा विधिवत रूप से दीप प्रज्वलन कर किया गया। इसके उपरांत मंच पर आसीन सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों और अतिथियों का पुष्पगुच्छ एवं शॉल भेंट कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन पूर्व क्षेत्रीय महामंत्री हरिओम शर्मा ने किया। भाजपा प्रत्याशी डॉ. हरि सिंह ढिल्लों ने रखी चुनावी कार्ययोजना बैठक के दौरान बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के आधिकारिक प्रत्याशी डॉ. हरि सिंह ढिल्लो ने आगामी चुनाव की प्रस्तावना भाजपा सदन के सामने रखी। हरि सिंह ढिल्लो भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र चौधरी के समधी हैं। हरि सिंह ढिल्लो की बेटी की शादी भूपेंद्र चौधरी के बेटे के साथ हुई है।
बैठक में हरि सिंह ढिल्लो ने भावी निर्वाचन को लेकर संगठनात्मक तैयारियों, मतदाता संपर्क अभियान और बूथ स्तर की कार्ययोजना की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने मुरादाबाद मंडल के सभी जिलों से आए कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने का आह्वान किया। मंडल के सभी जिला अध्यक्ष और दिग्गज नेता रहे मौजूद शिक्षक चुनाव को फतह करने के लिए आयोजित इस रणनीतिक बैठक में पार्टी के कई शीर्ष नेता, सांगठनिक पदाधिकारी और मुरादाबाद मंडल के सभी जिलों के अध्यक्ष व चुनाव संयोजक शामिल हुए, जिनमें मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एमएलसी सत्यपाल सिंह सैनी, प्रदेश मंत्री एवं जिला प्रभारी प्रमेंद्र जांगड़ा, चुनाव संयोजक एवं एमएलसी डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त, कुंवर महाराज सिंह, क्षेत्रीय महामंत्री रूपेंद्र सैनी और क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजीव सिसोदिया शामिल हैं। बैठक में ये भी रहे मौजूद
इसके साथ ही संगठनात्मक मजबूती को धार देने के लिए मुरादाबाद महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला, मुरादाबाद के जिलाध्यक्ष आकाश कुमार पाल, बिजनौर के भूपेंद्र सिंह बॉबी, संभल के हरेंद्र रिंकू सिंह,अमरोहा के उदयगिरि गोस्वामी और रामपुर के हरीश गंगवार उपस्थित रहे। बैठक में सभी संबंधित जिलों के चुनाव संयोजक, सह-संयोजक, वरिष्ठ पदाधिकारियों और समर्पित कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लेकर चुनाव में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने का सामूहिक संकल्प लिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *