![]()
शिमला पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दो अलग-अलग मामलों में 17 ग्राम चिट्टा बरामद किया। दोनों मामलों में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बालूगंज और रामपुर थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी गई है। नशे के खिलाफ गठित पुलिस की विशेष टीम को सूचना मिली थी कि बस में सवार एक व्यक्ति के पास चिट्टा है। इसके बाद विशेष सेल ने शनिवार शाम को शोघी पुलिस चौकी के समीप युवक की 28 वर्षीय अमन ठाकुर की तलाशी ली। 10 ग्राम चिट्टा बैग से बरामद अमन के पास 10 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। अमन ठाकुर शिमला के जिला के ननखड़ी का रहने वाला है। वह सोलन से शिमला की ओर आ रही बस में सवार था। तलाशी के दौरान उसके काले पीठू में चिट्टा बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। रामपुर में 4 तस्कर गिरफ्तार दूसरे मामले में रामपुर पुलिस की टीम ने दत्तनगर मिल्क प्लांट के पास एक गाड़ी की तलाशी ली। गाड़ी में चार युवक सवार थे। इनकी गाड़ी से फुट मैट के नीचे 7 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। इस मामले में पुलिस ने अक्षय (30) निवासी रामपुर, पवन (32) निवासी रामपुर, सुनील ठाकुर (40) निवासी जोगेंद्रनगर और बिपुल शर्मा (32) निवासी मंडी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके वाहन को भी कब्जे में लिया है।
Source link
शिमला पुलिस ने 5 नशा तस्कर गिरफ्तार किए:17 ग्राम चिट्टा बरामद; गाड़ी जब्त, आरोपी शिमला और मंडी के रहने वाले
