Headlines

'शुद्ध पेट्रोल तुम्हारे बाप के घर से आएगा’:रीवा सांसद के बयान पर नेहा सिंह राठौर बोलीं- एथेनॉल किसके बाप के घर से आ रहा?




रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा के एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल को लेकर दिए बयान पर लोक गायिका नेहा सिंह राठौर ने सोमवार शाम पलटवार किया। सांसद के बयान का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, “सांसद जी पूछ रहे हैं कि शुद्ध पेट्रोल क्या तुम्हारे बाप के घर से आएगा? ये सवाल मैं नहीं, भाजपा के सांसद जनार्दन मिश्रा पूछ रहे हैं। मेरा सवाल तो ये है कि एथेनॉल किसके बाप के घर से लाया जा रहा है? साल भर पहले तक शुद्ध पेट्रोल किसके बाप के घर से आता था? एथेनॉल की मिलावट किसके बाप के कहने पर की जा रही है? एथेनॉल की फैक्ट्री किसके लड़कों ने लगाई है? बोलिए!” सांसद बोले- 80 प्रतिशत तेल बाहर से मंगाना पड़ता है दरअसल, सोमवार को रीवा एयरपोर्ट पर रीवा से कोलकाता और रीवा से भोपाल के लिए शुरू हुई नई उड़ान सेवाओं के कार्यक्रम में सांसद जनार्दन मिश्रा ने एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल के विरोध पर तीखी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि कई लोग बोल रहे हैं कि हमें एथेनॉल नहीं चाहिए, हमें तो शुद्ध पेट्रोल चाहिए। इस पर भड़कते हुए सांसद ने कहा- “शुद्ध पेट्रोल तुम्हारे बाप के घर से आएगा।” सांसद ने कहा, “केवल 20 प्रतिशत तेल हमारे यहां होता है और बाकी 80 प्रतिशत बाहर से मंगवाया जाता है। जिसके लिए युद्ध के बाद अब 18 हजार किलोमीटर का चक्कर लगाना पड़ रहा है। लेकिन जब मोदीजी कहते हैं कि एथेनॉल मिलाओ 20 प्रतिशत, तो विरोध में लोगों का आंदोलन हो रहा है।” ब्राजील का उदाहरण देकर एथेनॉल का समर्थन किया जनार्दन मिश्रा ने कहा कि ब्राजील सबसे अधिक एथेनॉल बनाता है और वहां की 100 प्रतिशत गाड़ियां एथेनॉल से चल रही हैं। उन्होंने कहा कि वहां गाड़ियों में कोई समस्या नहीं है। सांसद ने कहा कि भारत में भी ऑटोमोबाइल और कार शॉप चलाने वाले मैकेनिक कह रहे हैं कि एथेनॉल से गाड़ियों को कोई समस्या नहीं है, लेकिन फिर भी इसका विरोध किया जा रहा है। ‘भारत प्रगति कर रहा, क्योंकि देश में अराजकता नहीं’ सांसद ने कहा कि आज देश प्रगति कर रहा है, क्योंकि देश में अराजकता नहीं है और देश में नरेंद्र मोदी के सुशासन की सरकार है। आज भारत सबसे अधिक विकासशील देश है। उन्होंने कहा कि दुनिया में सबसे अधिक रोजगार भारत में और सबसे कम महंगाई भारत में है। उन्होंने यह भी कहा कि कुछ लोग चीन और पाकिस्तान के मंसूबों का विरोध नहीं कर रहे हैं। देश आज विकास की ओर आगे बढ़ रहा है और इसके पीछे केंद्र सरकार की नीतियां और नरेंद्र मोदी का सुशासन है। नेहा सिंह राठौर ने उठाए सवाल सांसद के बयान पर नेहा सिंह राठौर ने सवाल उठाते हुए कहा कि जब सांसद पूछ रहे हैं कि शुद्ध पेट्रोल किसके बाप के घर से आएगा, तो उनका सवाल है कि एथेनॉल किसके बाप के घर से लाया जा रहा है? उन्होंने पूछा कि सालभर पहले तक शुद्ध पेट्रोल किसके बाप के घर से आता था और एथेनॉल की मिलावट किसके बाप के कहने पर की जा रही है। नेहा सिंह राठौर ने एथेनॉल की फैक्ट्रियों को लेकर भी सवाल उठाया और पूछा कि “एथेनॉल की फैक्ट्री किसके लड़कों ने लगाई है? बोलिए!”



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *