Headlines

श्रीगंगानगर में अगस्त में मई-जून जैसी गर्मी:चार दिन से तापमान 39.8 डिग्री पहुंचा, बारिश के आसार नहीं




श्रीगंगानगर में अगस्त के आधे महीने के बाद भी गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। जिले में लगातार चार दिन से प्रदेश का सबसे अधिक तापमान दर्ज हो रहा है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री रहा। हालात ऐसे हैं कि अगस्त में भी मई-जून जैसी गर्मी का अहसास हो रहा है। दिन-रात दोनों तापमान प्रदेश में सबसे ज्यादा श्रीगंगानगर में अधिकतम के साथ न्यूनतम तापमान भी प्रदेश के अन्य जिलों के मुकाबले ज्यादा रहा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार थार के मरुस्थल से आ रही पश्चिमी गर्म हवाएं इसकी मुख्य वजह हैं। इन हवाओं के चलते तापमान लगातार ज्यादा बना हुआ है। मौसम राडार स्टेशन, श्रीगंगानगर पर बुधवार सुबह न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 29.8 डिग्री और अधिकतम 39.8 डिग्री रहा था। इससे एक दिन पहले सोमवार को न्यूनतम 29.0 डिग्री और अधिकतम तापमान 39.9 डिग्री दर्ज किया गया था। अगले 3-4 दिन गर्म हवाओं का असर, बारिश के आसार नहीं मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन-चार दिन तक गर्म हवाओं का असर बना रहेगा। इस दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है। आसमान में हल्के बादल जरूर हैं, लेकिन वे ऊंचाई पर होने के कारण बारिश नहीं करा पाएंगे। मौसम विभाग के मुताबिक 22 अगस्त के बाद मौसम में बदलाव हो सकता है और बारिश की संभावनाएं भी बन सकती हैं। इससे पहले फिलहाल गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *