Headlines

श्रीगौड़ ब्राह्मण समाज भवन का उद्घाटन:शतायु पार बुजुर्ग ने किया लोकार्पण, समाज की 25 प्रतिभाओं को भी किया सम्मानित




श्रीगौड़ ब्राह्मण समाज बांरा चौखला के नए भवन का रविवार को समाज के शतायु पार बुजुर्ग ने लोकार्पण किया। इससे पहले भवन में पूजा पाठ किए गए। नए भवन के उद्घाटन के साथ ही समाज की प्रतिभाओं को सम्मानित करते हुए उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया। शहर के ब्रह्मस्थली कॉलोनी में श्रीगौड़ ब्राह्मण समाज बारा चोखला की ओर से सवा करोड़ रुपए की लागत से नया भवन बनकर तैयार हो गया है। समाज के बुजुर्ग ओर शतायु पार शंकरलाल पंड्या वसी के हाथों रिबन काटकर इसका उद्घाटन किया गया। समाज अध्यक्ष रामेश्वर त्रिवेदी, संरक्षक रामेश्वर पांड्या, सचिव ललित भट्ट, कोषाध्यक्ष हीरालाल गामोठ की मौजूदगी में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ उद्घाटन किया । इससे पहले यजमान नरेंद्र रावल बलेवड़ी ने परिवार के साथ सत्यनारायण देव की पूजा अर्चना की। पंडित संजय पंड्या शास्त्री ने वैदिक मंत्रों के साथ पूजन किया। इसके बाद भगवान की आरती में समाज के सभी लोगों ने आहुति दी। इसके बाद समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मंच कर भवन के उदघाटनकर्ता शंकरलाल पंड्या, भाग्यराम पंड्या, अध्यक्ष रामेश्वर त्रिवेदी, यजमान नरेंद्र रावल, समाज के चार चोखला अध्यक्ष विनोद जोशी, प्रभु पंड्या, ओमप्रकाश जोशी, पूर्व अध्यक्ष नर्वदाशंकर दवे, संरक्षक रामेश्वर पंडया, गौरीशंकर जोशी, विद्याशंकर जोशी, दुर्गाशंकर गामोठ, उपाध्यक्ष रामेश्वर जोशी, डीईओ हेमंत पंड्या, टिलात (गांव का मुखिया) पुरुषोत्तम गामोट, मोहनलाल भट्ट, महेश गमोठ, यादवचंद्र त्रिवेदी, भानूप्रकाश जोशी, कोषाध्यक्ष हीरालाल गामोठ, देवीलाल गोर, महिला अध्यक्ष शकुंतला जोशी, युवा अध्यक्ष अरविंद गामोठ मंचासीन रहे। आगे विस्तार की योजना
समाज अध्यक्ष ने कहा कि कार्यकारिणी बनने के बाद सबसे पहला काम समाज का अपना भवन बनाने की जिम्मेदारी ली। जमीन की रजिस्ट्री करवाने बाद इस पर भवन बनाने का काम शुरू किया। समाज के भामाशाहों के सभी लोगों ने मिलकर सहयोग किया। 15 महीने में आलीशान भवन बनकर तैयार हो गया। इस भवन को बनाने का मुख्य उद्देश्य सामाजिक कार्यक्रम हो या शादी ब्याह जैसे आयोजनों में महंगे भवन या होटल के लिए होने वाले बेवजह के खर्च को बचाना है। साथ ही इस भवन के ऊपर की ओर से 4 कमरे ओर एक होल को बनाने की भी योजना है। जिससे कि आने वाले समय में समाज के छात्रों को पढ़ाई के लिए सुविधा लाइब्रेरी को डवलप किया जा सके। ये काम भी आने वाले समय में पूरा किया जायेगा।

समाज के प्रतिभावान बच्चे सम्मानित
वहीं, समाज की 10वीं ओर 12वीं बोर्ड परीक्षा में 75 प्रतिशत या इससे ज्यादा अंक हासिल करने वाली 25 प्रतिभाओं को प्रशस्ति पत्र ओर शैक्षिक सामग्री देकर सम्मानित किया गया। बच्चों को आगे बढ़ने प्रेरित किया गया। संचालन सचिव ललित भट्ट ने किया। आभार कोषाध्यक्ष हीरालाल गामोठ ने जताया। कार्यक्रम में उपकोषाध्यक्ष नरेश भट्ट, अनिल गामोठ, भूपेंद्र गामोठ, प्रशांत पंड्या समेत बड़ी संख्या में समाज की महिलाएं, पुरुष, युवा के बच्चे मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *