![]()
बिलासपुर के अरपा पार कालीबाड़ी सरकंडा क्षेत्र के 100 से ज्यादा घरों में पिछले तीन दिनों से पीने का पानी नहीं पहुंच रहा है। पूरा इलाका टैंकरों के भरोसे है। नगर निगम को सूचना देने के बाद भी मंगलवार सुबह तक नलों से पानी की सप्लाई शुरू नहीं हो पाई। वार्ड नंबर- 61 के पार्षद राजेश दुसेजा ने बताया कि कालीबाड़ी क्षेत्र का सबमर्सिबल पंप खराब होने के कारण तीन दिनों से पानी की सप्लाई बंद है। लोगों को टैंकर से पानी भरना पड़ रहा है। उन्होंने निगम अधिकारियों से कहीं से भी व्यवस्था कर दूसरा पंप लगाने की मांग की है। बारिश रुकने के बाद तेज धूप निकलने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। कालीबाड़ी क्षेत्र के लोग सुबह से टैंकर का इंतजार करते हैं। पानी भरने के लिए लोगों को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। इससे कामकाजी लोगों और गृहणियों को ज्यादा परेशानी हो रही है। निगम के पास स्पेयर पंप नहीं जोन क्रमांक- 8 की कमिश्नर रंजना अग्रवाल ने बताया कि कालीबाड़ी क्षेत्र का पंप खराब होने की जानकारी उन्हें सोमवार को मिली थी। उन्होंने कहा कि दो दिनों के अंदर समस्या दूर कर ली जाएगी। अभी स्पेयर में पंप उपलब्ध नहीं हैं, क्योंकि लगातार पंप खराब हो रहे हैं। खराब पंपों को सुधरवाकर दोबारा लगाया जा रहा है। 10 लाख खर्च, फिर भी स्पेयर पंप नहीं जोन क्रमांक 8 को गर्मियों में मोटर पंप, पाइप लाइन और नल-जल से जुड़े स्पेयर पार्ट्स खरीदने के लिए 10 लाख रुपए मिले थे। यह राशि खर्च हो चुकी है। इसके बावजूद जोन में स्पेयर पंप की समस्या बनी हुई है। पुराने पंप बदलने के लिए फंड की कमी इंजीनियरों के मुताबिक जोन में कई पंप पुराने हो चुके हैं। इन्हें बदलने की जरूरत है, लेकिन फंड की कमी के कारण ऐसा नहीं हो पा रहा है। इसके चलते पंप खराब होने पर पानी की सप्लाई बहाल करने में समय लग रहा है।
Source link
3 दिन से 100 से ज्यादा घरों में पानी नहीं:कालीबाड़ी इलाके में टैंकरों के भरोसे लोग; सुबह तक नलों से सप्लाई शुरू नहीं हुई
